5 भारतीयों को चीन ने बनाया बंधक, छोड़ा लेकिन धमकी के बाद

China Captures Indians at LAC in Chumar, Ladakh
नई दिल्ली। चीन ने एक बार फिर सीमा पर दादागिरी दिखाने की कोश‍िश की है। इस बार चीन के सैनिकों ने लद्दाख के चुमार में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) से पांच भारतीय नागिरकों को बंधक बना लिया। एलएसी पर ऐसा पहली बार हुआ है। गंभीर बात यह है कि पांच नागरिकों को चीन ने आसानी से नहीं छोड़ा, बल्क‍ि इसके लिये फ्लैग मीटिंग बुलानी पड़ी।

दिसंबर माह के पहले पखवाड़े में यह घटना तब हुई जब कुछ भारतीय नागरिक पशुओं को चराते हुए सीमा पर पहुंच गये। वहां पर तैनात पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यानी चीनी सेना के सैनिकों ने उन्हें देखा और तुरंत पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर भारतीय सेना के अध‍िकारी बॉर्डर पर पहुंचे। शुरुआत में हलके मूड में बात की गई, लेकिन चीनी सैनिक नहीं माने। इसके लिये दोनों देशों के अध‍िकारियों की एक फ्लैग म‍ीटिंग बुलानी पड़ी, जिसके बाद नागरिकों को छोड़ दिया गया। खास बात यह है कि चीनी सैनिक भारतीय नागरिकों के साथ-साथ पशुओं को भी पकड़ ले गये थे। ये वो सैनिक थे जो एलएसी पर कैम्प लगाकर तैनात रहते हैं।

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि भारतीय नागरिक अपनी सीमा के अंदर ही थे, चीनी सैनिक खुद भारतीय सीमा में कई किलोमीटर तक घुसे और उन्हें पकड़ ले गये। वैसे हम आपको बता दें कि चीनी सैनिकों का भारतीय सीमा में घुसना अब लद्दाख के लिये आम बात हो गई है। बार-बार भारत के मना करने पर भी चीन ऐसी हरकतें करता रहता है।

असल में जिस समय यह घटना हुई, तब भारतीय सेना के अधिकारी इस मामले को ऊपर तक नहीं ले जाना चाहते थे, लेकिन जब चीनी सैनिकों ने आनाकानी दिखाई तो भारतीय अधिकारी ने धमकी दी कि अगर नागरिकों को नहीं छोड़ा तो यह बात दिल्ली तक जायेगी और मामला बहुत ऊंचे जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+