चीन ने डोकलाम के पास बसाए चार नए गांव, पीएम अब और चुप नहीं रह सकते: कांग्रेस
नई दिल्ली, 18 नवंबर: चीन ने डोकलाम के पास भारत की जमीन पर कब्जा करते हुए तीन गांव बसा लिए हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने गुरुवार को ये बात रही है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि चीन सीमा पर मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ बेशर्मी दिखाते हुए एक अक्षम्य समझौता कर रही है। कांग्रेस ने कहा है कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की चुप्पी परेशान करने वाली है।

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कहा, चीन ने डोकलाम के पास चार गांव बना लिए हैं और करीब 100 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है, इसके बावजूद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार चुप है। सरकार और पीएम अब इसको लेकर छुप नहीं सकते हैं। उनको इस पर जवाब देना होगा।
तस्वीरों को लेकर मांगा सरकार से जवाब
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि जो नई सेटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं, उनसे साफ है कि चीन बीते कुछ समय में भूटानी क्षेत्र मेंकई चीनी गांवों का निर्माण कर चुका है। करीब 100 वर्ग किमी (25,000 एकड़) में कई गांवों दिखाई दे रहे हैं। ये सब मई 2020 के बाद हुआ है।
उन्होंने कहा कि डोकलाम में 2017 में भारत और चीन का आमना-सामना भी हुआ था। अब वहां चीन ने गांव बना डाले हैं। ये नया निर्माण भारत के लिए बहुत चिंताजनक है। इससे सीमा पर हमारे सैनिकों के लिए मुश्किल होगी।
Recommended Video
सैटेलाइन तस्वीरों के बाद उठे हैं सवाल
ओपन सोर्स इंटेलिजेंस detresfa ने ताजा सैटेलाइट तस्वीरों को शेयर कर कहा है कि चीन ने डोकलाम के पास भूटान के साथ उसके विवादित इलाके में बीते डेढ़ साल में भारी निर्माण किया है। ये निर्माण 100 किलोमीटर के इलाके में है। बताया गया है कि चीन ने तीन या चार गांव बनाए हैं और यहां बड़े पैमाने पर सैनिकों को भी तैनात किया है। यह पूरा इलाका भारत के चिकन नेक कहे जाने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास स्थित है। ऐसे में भारत इससे निश्चित ही चिंतित होगा।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications