LAC पर फिर चीन की हिमाकत, सैटेलाइट तस्वीरों में आया सच, पैंगोंग झील के पास हलचल, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
चीन की एक बार फिर एलएसी के करीब विस्तारवादी नीति सामने आई। सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों से पता चला है कि चीन पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के पास खुदाई कर रहा है। पैंगोंग झील के जिस क्षेत्र में खुदाई की जा रही है, वहां सैनिकों- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का मुख्यालय भी है। इस बीच प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि मोदी सरकार भारत की सीमा सुरक्षा और अखंडता को लेकर इतने समझौते कर रही है।
चीन की विस्तारवादी नीति एक बार फिर सामने आई है। उपग्रह से ली गई कुछ तस्वीरों के विश्लेषण से पता लगा है कि चीन पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के पास खुदाई कर रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाकों में खुदाई शुरू की है। उपग्रह के जरिए दुनिया के प्रमुख भौगोलिक इलाकों पर नजर रखने वाली संस्था- ब्लैकस्काई ने कुछ तस्वीरों जारी हैं। जिनके विश्लेषण से पता लगा है कि चीन पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के करीब चीन खुदाई में जुटा है।
पैंगोंग झील के आसपास की ब्लैकस्काई द्वारा जारी तस्वीरें के विश्लेषण में जो सच सामने आया है, उसको लेकर भारतीय सुरक्षा अधिकारियों को भी एक बार यकीन नहीं हुआ। पता चला है कि आठ प्रवेश द्वार वाले बड़े भूमिगत बंकर के और उसके पास पांच प्रवेश द्वार वाला एक छोटा बंकर दिखाया गया है। ये तस्वीरें हथियार प्रणालियों और आपूर्ति को सुरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास का संकेत देती हैं। इन तस्वीरों को 30 मई को कैप्चर किया गया था।
सीमा के करीब चीन की हलचल पर केंद्र की चुप्पी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में केंद्र से सवाल करते हुए लिखा, "चीन ने भारतीय क्षेत्र में अपने गांव बसा लिए, बंकर भी बना रहा है। भारत की लगभग 4000 Sq Km जमीन पर कब्जा किया। अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदलकर सूची जारी की। LAC पर हमारे 65 पेट्रोलिंग पॉइन्ट्स में से 26 हम खो चुके हैं...ये सारी बातें मीडिया कह रहा है और ये सूचनाएं सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अभी भी कह रहे हैं कि "न कोई घुसा था, न कोई घुसा है। मोदी सरकार किस दबाव में भारत की सीमा सुरक्षा और अखंडता को लेकर इतने समझौते कर रही है?"












Click it and Unblock the Notifications