अपने ऊपर हुए हमले के बाद केजरीवाल बोले- ये लोग मिलकर मुझे मरवाना चाहते हैं

नई दिल्ली। दिल्ली की सबसे सुरक्षित सरकारी इमारतों में से एक सचिवालय बिल्डिंग में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मिर्च पाउडर पर अटैक हुआ, जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी और पुलिस पर हमलावर है। अपने ऊपर हुए अटैक के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे उनके लिए रोड़ा बन चुके हैं और लोग उन्हें मरवाना चाहते हैं। बता दें कि केजरीवाल पर हुए अटैक के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।

केजरीवाल बोलें- ये लोग मुझे मिलकर मरवाना चाहते हैं

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'पिछले दो साल में मेरे ऊपर चार बार अटैक हो चुके हैं। यह अटैक हो नहीं रहे हैं, यह अटैक करवाए जा रहे हैं। हम लोग इनकी आंखों का रोड़ा बन चुके हैं। ये लोग मुझे मिलकर मरवाना चाहते हैं। ये लोग बार-बार हम लोग के ऊपर हमले करवा रहे हैं।'

दिल्ली पुलिस ने कहा कि सचिवालय में मीटिंग के बाद बाहर आने के बाद चैंबर में अनिल शर्मा नाम का शख्स सीएम अरविंद केजरीवाल की तरफ बढ़ा। उस दौरान वह केजरीवाल के पैर छूने के लिए नीचे झुका और जब सीएम ने उसे हटाने की कोशिश की, तभी वह तुरंत खड़ा अपने हाथ में लेकर आए मिर्च पाउडर को केजरीवाल के मुंह पर उछाल दिया। इस दिन हड़बड़ी में केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया। हालांकि, केजरीवाल को इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+