Childrens Day Speech 2025: चाचा नेहरू के जन्मदिन पर स्कूल में दें ऐसा प्रेरणादायक भाषण, सबके दिल को छू जाए
Childrens Day Speech 2025: हर साल 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस (Children's Day) बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को समर्पित है, जिनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था।
पंडित नेहरू को बच्चों से गहरा लगाव था और वे उन्हें देश का भविष्य तथा राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव मानते थे।उनके स्नेह और प्रेम के कारण बच्चे उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे।

इस दिन स्कूलों और संस्थानों में विशेष कार्यक्रम, खेल-कूद और सांस्कृतिक आयोजनहोते हैं, जिनमें बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता का सम्मान किया जाता है। बाल दिवस हमें यह भी याद दिलाता है कि बच्चों का सही मार्गदर्शन, शिक्षा और संरक्षण ही किसी देश के उज्जवल भविष्य की असली कुंजी है।
क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?
पंडित नेहरू हमेशा कहते थे कि "आज के बच्चे, कल का भारत हैं।" उनका मानना था कि अगर बच्चों को सही शिक्षा, प्यार और मार्गदर्शन मिले तो वे एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। बच्चों के प्रति उनके इसी प्रेम और विचारों के सम्मान में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बाल दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, मानसिक और शारीरिक विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार करने का अवसर भी है। विशेषज्ञ इस दिन बच्चों की सुरक्षा, बाल श्रम, बाल शोषण, और बाल अधिकारों जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा करते हैं। बच्चों का कोमल मन हर चीज को गहराई से महसूस करता है, इसलिए समाज और परिवार की जिम्मेदारी है कि उन्हें सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण मिले।
आज के बच्चे, कल का भविष्य
बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि बच्चे किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। अगर उन्हें सही संस्कार, शिक्षा और अवसर दिए जाएं, तो वे भारत को एक बेहतर दिशा में ले जा सकते हैं। जैसा कि पंडित नेहरू ने कहा था -"बच्चे वो फूल हैं जो समाज और देश की सुंदरता बढ़ाते हैं।"
14 नवंबर का दिन केवल नेहरू जी के जन्मदिन की याद नहीं दिलाता, बल्कि यह हमें देश के हर बच्चे की जिम्मेदारी का एहसास कराता है। उनकी खुशियां, शिक्षा और सेहत ही भारत का भविष्य हैं - और यही भावना बाल दिवस 2025 की असली पहचान है।












Click it and Unblock the Notifications