VIDEO: यहां स्कूल जाने के लिए बर्तनों में बैठकर नदी पार करते हैं बच्चे
नई दिल्ली। सरकार देश में मूलभूत सुविधाएं देने के हर साल अरबों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन देश में कई इलाके ऐसे हैं जहां पर लोग आज भी सड़क जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। एक ऐसा ही मामला असम में सामने आया है। यहां स्कूल जाने के लिए छोटे-छोटे बच्चों को एल्युमिनियम के बर्तनों में बैठकर नदी पार करनी पड़ती है।

एल्युमिनियम के बर्तनों में बैठकर नदी पार करके प्राइमरी स्कूल जाने का वीडियो असम के बिश्वनाथ जिले से सामने आया है। दरअसल, जहां पर सरकार ने यह स्कूल बनवाया है, वहां पहुंचने का कोई और रास्ता ही नहीं है। वीडियो सामने आने पर जब यहां के टीचर जे दास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में नदी के ऊपर कोई ब्रिज नहीं है, जिसके चलते बच्चों को यह सब करना पड़ता है।
उन्होंने कहा, मुझे बच्चों की फिक्र होती है क्योंकि वे रोज एल्युमिनियम के बर्तनों में बैठकर नदी पार करते हैं, लेकिन इसके अलावा उनके पास और कोई रास्ता नहीं है क्योंकि क्षेत्र में कोई ब्रिज नहीं है। इससे पहले ये बच्चे केले के पेड़ से बनी अस्थाई नाव का इस्तेमाल करते थे।
यह मामला सामने आने के बाद बिश्वनाथ के विधायक प्रमोद बोर्थकुर ने कहा कि वह इस तरह के हालात देखकर शर्मसार हैं। उन्होंने कहा, उस एरिया में कोई भी पीडब्ल्यूडी रोड नहीं है। मुझे नहीं पता कि सरकार ने कैसे एक टापू पर सरकारी स्कूल बना दिया। हम स्टूडेंट्स के लिए नाव की व्यवस्था कर सकते हैं। मैं जिलाधिकारी से स्कूल को कहीं और शिफ्ट करने के लिए भी कहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications