उद्धव सरकार में विभागों का बंटवारा, NCP के हिस्से में आए मलाईदार मंत्रालय
Recommended Video
मुंबई। महाराष्ट की नई उद्धव सरकार में शनिवार को बंटवारा हो गया है। शनिवार को सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र में शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस गठबंधन में विभागों के आवंटन को अंतिम रूप दिया गया है, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सामान्य प्रशासन विभाग आवंटित किया गया है। लंबे समय से प्रतीक्षित पोर्टफोलियो आवंटन को शनिवार की देर शाम मुख्यमंत्री द्वारा अंतिम रूप दे दिया गया। जिसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की औपचारिक मंजूरी के लिए सूची भेज दी गई। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार के गठन के बाद से ही गठबंधन में शामिल शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर माथापच्ची चल रही थी। बताया जा रहा है कि, सबसे मलाईदार मंत्रालय एनसीपी के खाते में आए हैं।

अजीत पवार को मिला वित्त मंत्रालय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीपी के अजित पवार को वित्त, अनिल देशमुख को गृह मंत्रालय, जयंत पाटील को जलसंपदा, छगन भुजबल को फूड और सिविल सप्लाई, दिलिप वाल्से पाटिल को एक्साइज एंड लेबर, जितेंद्र अवहाद को आवास, राजेश तोपे को स्वास्थ्य, राजेंद्र शिंगने को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, धनंजय मुंडे को सामाजिक न्याय मंत्रालय, नवाब मलिक को अल्पसंख्यक, राजेंद्र शिंगणे को अन्न व औषध प्रशासन और हसन मुश्रीफ को ग्रामविकास मंत्रालय दिया गया है। दत्ता भरणे, प्राजक्त तनपुरे , अदिति टटकरे , संजय बनसोडे को पार्टी की ओऱ से राज्यमंत्री बनाया गया है।

कांग्रेस को मिले ये विभाग
कांग्रेस के नेताओं नितिन राउत को ऊर्जा, वर्षा गायकवाड़ को स्कूली शिक्षा, यशोमति ठाकुर को महिला और बाल कल्याण, केसी पाडवी को आदिवासी विकास, सुनील केदार को डेयरी विकास व पशुसंवर्धन, विजय वड्डेटीवार को ओबीसी कल्याण, असलम शेख को कपड़ा, बंदरगाह, अमित देशमुख को स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति, अशोक चव्हाण को पीडब्ल्यूडी और बालासाहेब थोराट को राजस्व मंत्रालय दिया गया है। सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम को राज्यमंत्री बनाया गया है।

आदित्य ठाकरे को पर्यावरण, पर्यटन मंत्रालय
शिवसेना के आदित्य ठाकरे को पर्यावरण, पर्यटन, एकनाथ शिंदे को नगर विकास, सुभाष देसाई को उद्योग, संजय राठोड़ को वन, दादा भुसे को कृषि, अनिल परब को परिवहन,संसदीय कार्य, संदीपान भुमरे को रोजगार गारँटी, शंकरराव गडाख को जल संरक्षण, उदय सामंत को उच्च व तकनीकी शिक्षा और गुलाब राव पाटिल को जलापूर्ति मंत्रालय मिला है। बच्चू कडू, शंभुराजे देसाई, अब्दुल सत्तार , राजेंद्र पाटिल यद्रावकर को राज्यमंत्री बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications