'इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, अखबार, वे हर दिन हमें ट्रोल कर रहे हैं', चीफ जस्टिस ने आखिर क्यों कहा ऐसा
Chief Justice DY Chandrachud: भारत के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने राम जेठमलानी की जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित मेमोरियल लेक्चर में बोलते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हो या सोशल मीडिया या फिर अखबार, हर जगह आप सुप्रीम कोर्ट की खबरें पढ़ते हैं, वे हर दिन हमें ट्रोल कर रहे हैं।
चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने इस कार्यक्रम में बुनियादी संरचना सिद्धांत पर बोलने से इनकार करते हुए ये बात कही। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि, बुनियादी संरचना सिद्धांत के संबंध में जो कुछ भी कहा जाना चाहिए उसे अदालत के बाहर की घोषणा के बजाय अपने फैसलों के जरिए व्यक्त किया जाना चाहिए।

इस कार्यक्रम का चर्चा विषय था 'क्या बुनियादी संरचना सिद्धांत ने देश की अच्छी सेवा की है?'। जिसके बारे में चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने बोलने से इनकार कर दिया।
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, ''जितना मैं राम जेठमलानी की प्रशंसा करता हूं, एक बात जो मैं उनके साथ साझा नहीं करना चाहूंगा वह है विवादों को जन्म देने की उनकी क्षमता। इसलिए मैंने सोचा, अगर मुझे इस सिद्धांत के बारे में कुछ बोलना या करना है, तो मुझे इसे अपने निर्णयों के माध्यम से करना चाहिए।"
चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, "आप इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया में सुप्रीम कोर्ट के बारे में पढ़ते हैं... वे हर दिन हमें ट्रोल कर रहे हैं, प्रिंट मीडिया और निश्चित रूप से कानून की रिपोर्ट, में भी हमारी आलोचना की जा रही है।"
कॉलेजियम सिस्टम पर क्या बोले चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ?
अपने भाषण में चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने जजों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम सिस्टम की होने वाली आलोचना का भी जवाब दिया। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि, ''मैं आलोचना को बहुत सकारात्मक रूप से लेता है। अगर मैं आलोचनाओं को नकारात्मक रूप लेने लगा तो, सिस्टम को हम सुधार नहीं पाएंगे।''
जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा, ''हमने जजों की नियुक्ति में और भी पारदर्शिता लाने के लिए सेंटर फॉर रिसर्च एंड प्लानिंग (CRP)का मेकनिजम विकसित किया है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड प्लानिंग के जरिए, देश के 50 सबसे बेहतरीन जजों का डेटा हमारे पास होगा। इन्ही के नामों पर सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर विचार किया जाएगा।''












Click it and Unblock the Notifications