क्या वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए चुनाव आयोग है तैयार? मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया जवाब
Chief Election Commissioner on One Nation One Election: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव हैं। जिसकी तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने राज्य का दौरा किया। साथ ही शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर प्रतिक्रिया दी।
राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग कानूनी प्रावधानों के मुताबिक चुनाव करवाने को तैयार है। उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ 4 से 6 सितंबर तक भोपाल में बैठक की। इस दौरान राज्य के चुनाव से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई।

वहीं विपक्षी दल आरोप लगा रहे थे कि मोदी सरकार लोकसभा चुनाव तय वक्त से पहले करवा सकती है। इससे जुड़े एक सवाल पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में पांच साल में चुनाव होते हैं। संवैधानिक प्रावधानों और जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत तय वक्त से 6 महीने भी चुनाव करवाने का नियम है। विधानसभा के लिए भी यही बात लागू होती है। उन्होंने साफ किया कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव नियमानुसार ही होंगे।
वहीं उन्होंने ये नहीं बताया कि एमपी विधानसभा चुनाव की घोषणा कब होगी, लेकिन ये साफ किया कि ये तय वक्त पर भी होंगे। कुमार के मुताबिक अंतिम मतदाता सूची पांच अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वो अपना नाम वोटिंग लिस्ट में दर्ज करवाएं। अगर उसमें कुछ दिक्कत आ रही, तो तुरंत उसकी शिकायत करें।
क्या है वन नेशन-वन इलेक्शन?
देश के सभी राज्यों में अलग-अलग वक्त पर विधानसभा चुनाव होते हैं। ऐसे में सरकार की योजना सभी राज्यों के विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ करवाने की है। सरकार का दावा है कि इससे काफी पैसा बचेगा।
वहीं इस पर केंद्र ने एक कमेटी का भी गठन किया है, जिसके प्रमुख पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही वन नेशन-वन इलेक्शन पर फैसला लिया जाएगा। कमेटी ने बुधवार को इसको लेकर पहली बैठक भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications