मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने दिया इस्तीफा, जेटली ने की पुष्टि
Recommended Video
नई दिल्लीः भारत के वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने इस्तीफा दे दिया है। अरविंद सुब्रमण्यन के इस्तीफे की पुष्टि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने फेसबुक पोस्ट के जरिए की है। अरुण जेटली ने फेसबुक पर अरविंद सुब्रमण्यन के लिए थैंक यू नोट लिखा है।
इस्तीफा देने के बाद अरविंद सुब्रमण्यन मीडिया के सामने आए और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, 'नोटबंदी के दिन मैं दिल्ली में था। जल्द ही मेरा उत्तराधिकारी आ जाएगा। देखते हैं क्या होता है।'
I was very much in Delhi on the day of demonetization: Arvind Subramanian on being asked if he was present in the capital on the day of demonetization announcement. He also said that, 'Soon the process will be started for choosing my successor, let us see how it turns out.' pic.twitter.com/xrflW41rOS
— ANI (@ANI) June 20, 2018
अपने ऑफिस में आखिरी दिन के बारे में उन्होंने कहा कि आखिरी दिन तय नहीं किया गया था। उनके इस जवाब के बाद सभी हंसने लगे।
We have not fixed the last date: Arvind Subramanian, outgoing Chief Economic Adviser on being asked about his last day in office. pic.twitter.com/2hYOXSYO7t
— ANI (@ANI) June 20, 2018
बता दें, अरविंद सुब्रमण्यन को 16 अक्टूबर, 2014 को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाकार के रूप में नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई थी। उनका कार्यकाल 15 अक्टूबर, 2017 को खत्म हो गया था। लेकिन, सरकार ने एक साल के लिए उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया।
अरविंद सुब्रमण्यन ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक किया था। वो भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के छात्र भी रह चुके हैं। देश के वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बनने से पहले अरविंद सुब्रमण्यन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में अर्थशास्त्री थे और जी-20 पर वित्त मंत्री के विशेषज्ञ समूह के सदस्य भी रह चुके थे।
यह भी पढ़ें- झगड़ा सुलझाने थाने पहुंचे पति-पत्नी, घरवालों में हुई लड़ाई तो चल गई तलावरें और चाकू