मल्लिकार्जुन खड़गे के पत्र का जवाब ना देने पर भड़के चिदंबरम, बोले- भाजपा की असहिष्णुता का एक और उदाहरण
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम ओडिशा दुर्घटना पर सवाल उठाते हुए एक पत्र लिखा था जिसका जवाब उनके बजाय चार सा़ंसदों ने दिया तो पी चिदंबरम भड़क उठे और उन्होंने पीएम को घेरते हुए एक पोस्ट शेयर कर डाली।
Congress leader P Chidambaram: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा भेजे गए पत्र का जवाब पीएम मोदी के बजाय उनके चार सांसदों ने भेजा इसके लिए गुस्सा जताया है।
एक ट्वीट ने चिंदबरम ने पीएम मोदी पर लोकतांत्रिक और सहिष्णु नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भेजे गए पत्र का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद देने के बजाय भाजपा सांसदों से दिलवाना उनकी पार्टी की असहिष्णुता का एक और बड़ा उदाहरण है।

बता दें बीते सप्ताह शुक्रवार की शाम ओडिशा के बालासोर में जो बड़ी और दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना हुई थी इसको लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा था और कई सवाल उठाए थे। जिसके बाद पीएम मोदी के बजाए भाजपा के चार सांसदों ने खड़गे के पत्र का जवाब देते हुए उन पर पलटवार किया था।
जानिए चार सांसदों ने पत्र में लिखा क्या था
पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा समेत कर्नाटक के चार भाजपा सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी को लिखे पत्र पर आपत्ति जताते हुए तर्क दिया था कि खड़गे के पत्र में बयानबाजी अधिक है और कम तथ्यों पर आधारित है।
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, पीसी मोहन, एस मुनिस्वामी और गौड़ा ने खड़गे को भेजे गए पत्र में लिखा आपके कद के नेता को 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी' से प्राप्त तथ्यों के आधार पर पीएम को पत्र लिखना शोभा नहीं देता।
पी चिदंबरम ने भाजपा सांसदों की अलोचना की
भाजपा सांसदों के खड़गे के पत्र का जवाब देने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने खड़गे के पत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसदों की आलोचना की है।
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अपनी पोस्ट में लिखा राज्यसभा में विपक्ष के नेता होने के नाते मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री पत्र लिखने का हक रखते हैं। कार्यशील लोकतंत्र में लोग प्रधानमंत्री से पत्र के जवाब की उम्मीद करते हैं, लेकिन हमारा लोकतंत्र ऐसा है कि प्रधानमंत्री इसे जवाब देने लायक नहीं समझते।
-
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications