KBC में अमिताभ बच्चन ने पूछा एक करोड़ का सवाल, चूक गईं छवि कुमार, क्या आपको पता है सही जवाब?
नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का सीजन-12 दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो के होस्ट और अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुश्किल सवालों का जवाब देकर कंटेस्टेंट लाखों रुपए की धनराशि जीत रहे हैं। गुरुवार की रात ऑनएयर हुए एपिसोड में KBC12 का पहला एक करोड़ का सवाल पूछा गया। इस सीजन ये पहली बार है जब किसी प्रतिभागी ने एक करोड़ रुपए तक के पड़ाव को छुआ। एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद से अब उस एक करोड़ रुपए के सवाल को लेकर मीडिया में चर्चा तेज हो गई है।

KBC12 में 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट
दरअसल, गाजियाबाद की रहने वालीं इंग्लिश टीचर छवि कुमार ने बड़ी ही खूबसूरती से खेलते हुए 50 लाख रुपए की धनराशि जीती लेकिन जब उनसे एक करोड़ रुपए का सवाल पूछा गया तो उन्हें उसका जवाब नहीं मालूम था। हालांकि दुर्भाग्यवश छवि कुमार की साभी लाइफलाइन भी खत्म हो चुकी थी जिसके बाद उनके पास गेम को बीच में छोड़ने के अलावा और कोई चारा नहीं था। अगर आपने ने भी गुरुवार का एपिसोड देखा होगा तो जरूर उस सवला से परिचित होंगे।

अमिताभ ने एक करोड़ के लिए पूछा ये सवाल
किसी कारण वश अगर आपने छवि कुमार के एपिसोड को मिस कर दिया तो आज हम आपके लिए वही एक करोड़ वाला सवाल लेकर आए हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने चिरपरिचित अंदाज में छवी से जो एक करोड़ रुपए का सवाल किया वो ये था- 2024 तक पहली महिला और अगले पुरुष को चन्द्रमा पर उतारने के लिए अमेरिका अंतरिक्ष कार्यक्रम का नाम किस यूनानी देवी के नाम पर रखा गया है? सवाल के सही जवाब के लिए जो चार विकल्प ये हैं।
A. रिया
B. नेमेसिस
C. एफ्रोडाइट
D. अर्टेमिस

सवाल देख चकरा गया छवी दिमाग
तो, क्या आपको पता है इस सवाल का सही जवाब? अगर आपको इस सवाल का सही जवाब नहीं मालूम तो दिल छोटा करने की कोई जरूरत नहीं है, कई लोगों इस सवाल में फंसते दिखे तो कुछ ने गूगल पर सर्च भी किया। KBC के हॉटसीट पर बैठीं छवी के सामने जब यह सवाल आया तो उनका भी सिर चकरा गया। वह छवि ऑप्शन ए और ऑप्शन डी में कंफ्यूज थीं। हालांकि उनका ज्यादा झुकाव ऑप्शन ए यानी रिया की तरफ था। सही जवाब पता न होनो और लाइफलाइन भी खत्म होने की सूरत में छवि ने गेम क्विट करना ही सही समझा।

ये है सवाल का सही जवाब
खेल छोड़ने से पहले नियमों के अनुसार छवि को कोई एक ऑप्शन चुनना था तो उन्होंने ऑप्शन ए रिया पर उंगली रखी। हालांकि यह विकल्प गलत था और छवि के जीते हुए पैसे डूबने से बच गए। अमिताभ बच्चन ने बताया कि इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन डी यानी अर्टेमिस है। 'अर्टेमिस' नासा द्वारा 2024 तक चांद पर भेजे जाने वाले मिशन का नाम है। अपने इस मिशन में नासा चांद की धरती पर पहली महिला और दूसरे पुरुष को पहुंचाने वाला है।
यह भी पढ़ें: KBC 12 में रूना साहा नहीं दे सकीं इस 50 लाख के प्रश्न का जवाब, क्या आपको मालूम है इसका उत्तर?












Click it and Unblock the Notifications