VIDEO: छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत के बाद कांग्रेस ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल, बीजेपी दफ्तर में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिलता देख प्रदेश में जश्न शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने रुझानों में कांग्रेस को 61 सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में रायपुर में कांग्रेस ऑफिस के बाहर ढोल-नगाड़े बजने शुरू हो गए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिलता देख प्रदेश में जश्न शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने रुझानों में कांग्रेस को 61 सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में रायपुर में कांग्रेस ऑफिस के बाहर ढोल-नगाड़े बजने शुरू हो गए हैं। रायपुर ऑफिस से तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जहां पार्टी समर्थक जीत की तरफ बढ़ती कांग्रेस का जश्न मना रहे हैं। वहीं रायपुर में स्थित भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

कांग्रेस ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल
छत्तीसगढ़ में 15 सालों बाद कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है। रुझानों में कांग्रेस को प्रदेश में काफी बढ़त मिली है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने ही लायक है। रायपुर में कांग्रेस ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई है। समर्थक ढोल-नगाड़े और पटाखे लेकर कार्यालय पहुंचे हैं और जीत का जश्न मना रही हैं।
बीजेपी दफ्तर में पसरा सन्नाटा
वहीं दूसरी ओर 15 सालों से सत्ता में बैठी भाजपा के घर में सन्नाटा पसरा है। जहां कांग्रेस के बाहर समर्थकों का जमावड़ा है, तो वहीं बीजेपी दफ्तर में बाहर प्रांगण में भी कोई व्यक्ति भटकता नहीं दिख रहा है। भाजपा के लिए ये पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कोई खास खुशी लाते नहीं दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ औ राजस्थान में जहां कांग्रेस आगे दिख रही है, तो वहीं मध्य प्रदेश में दोनों बड़ी पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर है।
देशभर में कांग्रेस समर्थक का जश्न
तीन बड़े राज्यों में कांग्रेस को जीत की ओर बढ़ता देख पूरे देश में पार्टी समर्थक जश्न मना रहे हैं। पंजाब के लुधियाना में भी कांग्रेस ऑफिस के बाहर समर्थकों ने डांस कर खुशी व्यक्त की। नई दिल्ली, इलाहाबाद, बीकानेर, जयपुर से लेकर भोपाल-पटना में जीत की खुशी में पटाखे फोड़े जा रहे हैं और मिठाइयां बांटी जा रही हैं।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video












Click it and Unblock the Notifications