छत्तीसगढ़ बना ‘टॉप अचीवर’: उद्योग संगम में सुधार और विकास का नया मॉडल पेश, निवेशकों का भरोसेमंद केंद्र बना राज्य
छत्तीसगढ़ को बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान में टॉप अचीवर के रूप में मान्यता मिली है, जिसने व्यापार करने में आसानी बढ़ाने और निवेश आकर्षित करने के लिए 434 सुधार लागू किए हैं।
छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। भारत सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) द्वारा आयोजित ‘उद्योग संगम’ में राज्य को बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की चारों प्रमुख श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया है।

434 सुधारों को लागू कर छत्तीसगढ़ ने इज ऑफ डूइंग बिज़नेस और इज ऑफ लिविंग को सशक्त किया। ‘जन विश्वास अधिनियम’ के तहत छोटे कारोबारी अपराधों को डीक्रिमिनलाइज करने वाला देश का दूसरा राज्य बना। भूमि अभिलेखों के स्वचालित म्यूटेशन की शुरुआत कर छत्तीसगढ़ बना पहला राज्य जहाँ जमीन पंजीयन के साथ ही स्वामित्व का स्वतः हस्तांतरण होता है।
दुकानों और प्रतिष्ठानों को 24×7 संचालन की अनुमति। फ्लैटेड इंडस्ट्री के लिए FAR में वृद्धि। भूमि उपयोगिता बढ़ाने हेतु सेटबैक में कमी। फैक्ट्री लाइसेंस की वैधता 10 से बढ़ाकर 15 वर्ष, साथ ही ऑटो-रिन्यूअल सुविधा। इन सभी कदमों ने राज्य में उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद, स्थिर और पारदर्शी वातावरण तैयार किया है।
सम्मान और निवेश
छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और निवेश आयुक्त ऋतु सेन (IAS) को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सम्मानित किया। बीते 10 महीनों में ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए — यह निवेशकों के भरोसे का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा: "छत्तीसगढ़ का ‘टॉप अचीवर’ बनना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने उद्योग, सुशासन और पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। छत्तीसगढ़ अब इज ऑफ डूइंग बिज़नेस से आगे बढ़कर इज ऑफ लिविंग का भी प्रतीक बन चुका है — जहाँ सुधार, विश्वास और विकास एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications