Raipur Accident: सिलतरा स्टील प्लांट का हिस्सा गिरने से 6 की मौत, आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?

Raipur Steel Plant Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के बाहरी इलाके सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया (Siltara Industrial Area ) में स्थित गोदावरी इस्पात लिमिटेड स्टील प्लांट में शुक्रवार, 26 सितंबर को बड़ा हादसा हो गया।

हादसा उस समय हुआ जब प्लांट के निर्माण कार्य के दौरान एक भारी ढांचा अचानक गिर पड़ा। इस मलबे के नीचे दबकर कम से कम 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

raipur-siltara-steel-plant-collapse-6-workers-dead

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण स्थल पर मजदूर रोज़ाना की तरह काम कर रहे थे। तभी अचानक फैक्ट्री के भीतर मौजूद भारी मशीन का एक हिस्सा गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया।

रायपुर SP लाल उमेद सिंह ने बताया कि, मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद ली। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है और कई मजदूर घायल हैं। हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल रही है मौत के आंकड़े बढ़ भी सकते हैं।

घायल मजदूरों का इलाज

घायलों को तुरंत पास के जिला अस्पताल पंडरी और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही रायपुर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

प्रशासन ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। इस हादसे के बाद स्थानीय मजदूरों और उनके परिजनों में आक्रोश फैल गया है। उनका कहना है कि प्लांट प्रबंधन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हादसे से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार है। प्रशासन का कहना है कि घायलों को हर संभव मदद और इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+