छत्तीसगढ़ चुनाव का दूसरा चरण: इस पूरे गांव में सिर्फ चार मतदाता
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार (20 नवंबर) को वोट डाले जाएंगे। राज्य के उत्तर और मध्य हिस्से में इस चरण में वोट पड़ेंगे। पहले चरण में नक्सल प्रभावित सीटों पर वोट पड़े थें, जिसमें 70 फीसदी मत पड़े थे। दूसरे चरण में कोरिया जिले के भरतपुर-सोनहट विधानसभा पर भी वोट पड़ेंगे। इस विधानसभा के श्रेनधंध गांव में सिर्फ चार वोटर हैं। जिसमें तीन एक ही फैमिली के हैं।

इस गांव में मतदान के लिए मतदान कर्मचारियों को एक पहाड़ और एक नदी पार कर पहुंचना पड़ा। 2013 में भाजपा की तंपा देवी वापले ने भरतपुर-सोनहट से 4068 वोटों से जीत दर्ज की थी। भाजपा ने 2013 में कोरिया जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार रविवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया. दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिले और राजनांदगांव जिले की 18 सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ। पहले चरण में 76 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दूसरे चरण में राज्य के 19 जिलों में मतदान होगा जिनमें गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कबीरधाम, जशपुर और बलरामपुर जिले के कुछ हिस्से नक्सल प्रभावित हैं।












Click it and Unblock the Notifications