छत्तीसगढ़: प्राकृतिक सुंदरता, खनिज संपदा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी बने विकास के ‘सारथी’

भारत का दसवां सबसे बड़ा राज्य छत्तीसगढ़, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। 44% वन्य क्षेत्र और 32% जनजातीय आबादी वाले इस राज्य में जैव विविधता का भंडार छुपा हुआ है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है।

खनिज संपदा और रेलवे विकास:
छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा राज्य के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार ने राज्य की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए इस प्रदेश में रेलवे का विस्तार करने पर ध्यान दिया है। 'अमृत भारत स्टेशन' योजना के अंतर्गत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ज़ोन में आने वाले छत्तीसगढ़ के 30 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण करने का लक्ष्य है।

Chhattisgarh Natural beauty mineral wealth and better rail connectivity become drivers of development

इन स्टेशनों में बिलासपुर-रायपुर-दुर्ग स्टेशन भी शामिल है, जिन्हें सोलर पैनल, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, ग्रीन बिल्डिंग इनिशिएटिव, फुटओवर ब्रिज, अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं, कार पार्किंग, एस्कलेटर और लिफ्ट, उन्नत प्रतीक्षालय, निःशुल्क वाई-फाई जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

नए रेल मार्ग और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था:
केंद्र सरकार ने 14 दिसंबर 2022 को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को जोड़ा। राष्ट्रीय कनेक्टिविटी में सुधार के लिए, रायगढ़ में 6,350 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिसमें 'पीएम गति शक्ति' के तहत मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के लिए छत्तीसगढ़ पूर्व रेल प्रोजेक्ट चरण-1, चंपा-जमगा तीसरी रेल लाइन, पेंड्रा रोड-अनूपपुर तीसरी रेल लाइन और तलाईपल्ली कोयला खदान को एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन से जोड़ने वाली एमजीआर प्रणाली शामिल है।

नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में भी रेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। दल्ली-राजहरा-जगदलपुर रेल लाइन को भानुप्रतापपुर, केवती और अंतागढ़ तक विस्तारित किया गया है। 2022 से अंतागढ़ में ट्रेन सुविधा शुरू हुई, जिससे क्षेत्र के लोगों को यातायात एवं परिवहन में अभूतपूर्व लाभ हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार छत्तीसगढ़ को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आर्थिक विकास को निरंतर प्रयत्नशील है। नए रेल मार्गों के निर्माण और नई ट्रेनों की शुरूआत से लोगों को न केवल यात्रा में आसानी होगी, बल्कि रोजगार और आय के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह जनता के प्रति सरकार के समर्पण का प्रमाण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+