छत्तीसगढ़: बिजली कटौती पर फेसबुक पोस्ट लिखने के लिए राजद्रोह का केस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में एक शख्स को फेसबुक पोस्ट लिखने पर राजद्रोह के तहत गिरफ्तार किया गया है। 53 साल के मांगेलाल अग्रवाल ने फेसबुक पर बिजली कटौती को लेकर सरकार और इन्वर्टर कंपनी में मिलीभगत की बात कहते हुए पोस्ट लिखी थी। गुरुवार शाम को पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया और बिजली कटौती की अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए राजद्रोह की धारा 124 ए के तहत गिरफ्तार कर उनको जेल भेज दिया। फेसबुक पोस्ट पर राजद्रोह का ये अपनी तरह का पहला मामला माना जा रहा है। मांगेलाल को बिजली कंपनी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया।

chhattisgarh, Sedition, facebook, social media, raipur, bhupesh baghel, छत्तीसगढ़,

राजनांदगांव जिले के मुसरा डोंगरगढ़ के रहने वाले मांगेलाल अग्रवाल ने फेसबुक पोस्ट में कहा था, एक इन्वर्टर कंपनी के साथ छत्तीसगढ़ सरकार की सेटिंग हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार को पैसा दिया गया है। करार के मुताबिक 2 घंटे में 10 से 15 मिनट के लिए लाईट कटौती होती रहेगी, तो इन्वर्टर बिक्री बढ़ेगी। इस पोस्ट को लेकर बिजली कंपनी ने शिकायत की और पुलिस ने मांगेलाल पर राजद्रोह लगा दिया।

विरोध के बाद झुकी कांग्रेस सरकार

फेसबुक पोस्ट के लिए मांगेलाल की गिरफ्तारी और राजद्रोह जैसी धाराएं लगाए जाने के बाद इसका विरोध हुआ तो सरकार बैकफुट पर आ गई। सीएम भूपेश बघेल ने इस पर कहा, हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हिमायती रहे हैं, यहां राजद्रोह की धाराएं नहीं लगनी चाहिए थीं। मैंने पूरे मामले पर डीजीपी से बातकर नाराजगी जाहिर की है, इन धाराओं को हटाया जाएगा। लोग भी अभिव्यक्ति के दौरान संयम बरतें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+