मजिस्ट्रेट पत्नी के ऑफिस में ही चल रहा था पति का अफेयर, रात को प्रेमिका संग पहुंचा गेस्ट हाउस, पीछे-पीछे पहुंच गई पत्नी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के प्रेम संबंधों को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। एक अफसर अपनी साथी महिला अफसर के साथ गेस्ट हाउस के कमरे में पहुंचा तो पीछे-पीछे उसकी पत्नी भी पहुंच गई। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। जिनके बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध बताया गया है वो दोनों तो राज्य प्रशासनिक सेवा में है हीं। पुरुष अफसर की पत्नी भी मजिस्ट्रेट हैं, जिन्होंने इन दोनों को पकड़ा है।

पुलिस तक पहुंचा मामला लेकिन

पुलिस तक पहुंचा मामला लेकिन

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुरुष और महिला अफसर सोमवार को गेस्ट हाउस के बंद कमरे में थे। दोनों को जाकर पुरुष अफसर की मजिस्ट्रेट पत्नी ने पकड़ लिया। यहां बवाल हुआ तो पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन मामला अफसरों का देख पुलिस भी निपटाने की ही कोशिश में लगी रही।

प्रेमिका संग गेस्टहाउस में था पति

प्रेमिका संग गेस्टहाउस में था पति

रायगढ़ जिले में तैनात एक शादीशदा अफसर का वहीं पदस्थ एक महिला अफसर से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों अफसर सोमवार को तेलीबांधा एयरपोर्ट रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में रूके थे। अफसर की मजिस्ट्रेट पत्नी को जानकारी हुई तो वह रात में वहां जा धमकी और पति को प्रेमिका अधिकारी के साथ पाया।

दोनों महिलाओं में तूतू-मैंमैं

दोनों महिलाओं में तूतू-मैंमैं

पति को महिला अफसर के साथ देख मजिस्ट्रेट पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। कथित तौर पर दोनों महिला अफसरों के बीच मारपीट भी हुई। मजिस्ट्रेट पत्नी ने पति और दूसरी अफसर के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन मौके पर कई अधिकारी पहुंच गए और दोनों को शांत कर किसी तरह घर भेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+