21 वर्षीय युवती ने 70 वर्षीय 'स्वयंभू भगवान' पर लगाया रेप करने का आरोप,मामला दर्ज
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक 21 वर्षीय युवती का यौन शोषण करने के आरोप में एक 70 वर्षीय स्वयंभू भगवान के खिलाफ मुकदमा किया गया। महिला ने बिलासपुर में कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि उन्होंने 7 अगस्त को राजस्थान के अलवर में अपने आश्रम में यौन शोषण किया था।

इस मामले पर एसएचओ अरावली पुलिस थाना, हेमराज मीणा ने कहा कि बिलासपुर पुलिस ने यहां शिकायत भेजी है। हमने यौन शोषण का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के आश्रम गए जहां वो नहीं मिला, उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की अनुमति के बाद उन्हें पूछताछ की जाएगी पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरु लंबे समय से महिला के घर पर जा रहा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला को उसके लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर्नशिप मिली थी। उसने 7 अगस्त को कुछ दान करने के लिए गॉडमैन के आश्रम गई थी, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया।












Click it and Unblock the Notifications