Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, एक पुलिसकर्मी की मौत, जवानों का बड़ा ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ चार नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। ऑपरेशन के दौरान दंतेवाड़ा डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम शहीद हो गए हैं।

मौके पर हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है, जिसमें एके-47, एक एसएलआर और अन्य स्वचालित हथियार शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में हजार जवान द्वारा बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज के मुताबिक मुठभेड़ अभी भी जारी है, जिसमें चार जिलों की डीआरजी और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Chhattisgarh Encounter

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में सर्च अभियान जारी

नक्सल विरोधी सर्च अभियान छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी से नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले में जारी है। डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त टीम ये अभियान को चला रहे हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए है। सर्च में AK 47, SLR जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं।

आईजी ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ वन क्षेत्र में चलाया गया। इसे एसटीएफ ने नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिलों की डीआरजी टीमों के साथ मिलकर चलाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

इससे पहले मारे गए थे 3 नकस्ली

इससे पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कंदेशर गांव में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम तीन नक्सली मारे गए थे। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किए गए थे। पिछले साल दिसंबर में, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के वन क्षेत्र में स्थापित अग्रिम बेस की सुरक्षा के दौरान नक्सलियों के साथ गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कोबरा कमांडो घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+