पीएम मोदी और राहुल गांधी की रैलियों से बढ़ी प्रत्याशियों की 'जेब की टेंशन', पढ़िए पूरा मामला
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों का शोर थम चुका है। दो चरण में मतदान भी समाप्त हो चुका है। अब इंतजार है सभी को तो केवल परिणामों का कि आखिर जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा? वहीं, अब उम्मीदवारों को एक और चिंता सता रही है। चुनावी खर्च को लेकर वे उम्मीदवार खासे परेशान नजर आ रहे हैं जिन्होंने स्टार प्रचारकों के जरिए अपने लिए वोट देने की अपील कराई है। स्टार प्रचारकों की सभाओं के खर्च पर चुनाव आयोग खुद ही नजर रख रहा है।

पीएम मोदी की सभा में आए उम्मीदवारों पर 1.31 लाख का बोझ
विधानसभा चुनावों में बड़ी-बड़ी रैलियां कर स्टार प्रचारक उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करते रहे। लेकिन अब उनके साथ मंच साझा करना उम्मीदवारों को भारी पड़ रहा है क्योंकि चुनावी खर्च खाते में चुनाव आयोग उन सभाओं का खर्च भी जोड़ रहा है। इस कारण प्रत्याशियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है। बता दें कि आयोग ने खर्च की सीमा 28 लाख रु तय कर रखी है। जिन उम्मीदवारों ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है चुनाव आयोग उन्हें नोटिस भेज रहा है।

राहुल गांधी की सभा में आए प्रत्याशियों पर 61 हजार का खर्च
इसी प्रकार अगर पीएम मोदी की रैली की बात करें तो, बिलासपुर की इस रैली में 11 लाख, 85 हजार 291 रु खर्च किए गए। उस दौरान मंच पर 9 प्रत्याशी मौजूद थे। चुनाव आयोग द्वारा प्रत्येक उम्मीदवार के चुनावी खर्च में 1 लाख 31 हजार 699 रु जोड़े गए। इसी प्रकार सीएम रमन सिंह ने हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार कर उम्मीदवारों पर 1 लाख 28 हजार रु का अतिरिक्त बोझ बढ़ाया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सभाओं के जरिए उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की अपील करने के बाद उक्त प्रत्याशियों के चुनावी खर्च खाते पर 61 हजार रु का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया।

योगी आदित्यनाथ की सभा के दौरान प्रत्याशियों पर 71 हजार खर्च जोड़ा गया
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा के दौरान 71 हजार रु खर्च जोड़ा गया। जबकि राजनाथ सिंह की बिलासपुर सभा के लिए प्रत्याशियों के खाते में 57 हजार रु जोड़े गए। हालांकि तिफरा में योगी आदित्यनाथ की सभा के दौरान धरमलाल कौशिक मौजूद नहीं थे लेकिन योगी आदित्यनाथ ने उनको वोट देने की अपील की जिसके बाद कौशिश के चुनावी खर्च में राशि आयोग ने जोड़ दी।












Click it and Unblock the Notifications