छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में CRPF के 9 जवान शहीद

सुकमा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। जिसमें सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए हैं। आईईडी ब्लास्ट में 6 सीआरपीएफ जवान घायल हुए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आईईडी ब्लास्ट की घटना मंगलवार को किस्तराम इलाके में हुई है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे में शहीद हुए जवाने के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है और मामले की जानकारी ली है।

पहले लैंडमाइन ब्लास्ट किया

पहले लैंडमाइन ब्लास्ट किया

नक्सलियों ने पहले लैंडमाइन ब्लास्ट किया और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। जवानों और नक्सलियों के बीच दो घंटे से ज्यादा तक मुठभेड़ चली है। एंटी नक्सल ऑपेरेशन के स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने बताया है कि एक पेट्रोलिंग पार्टी किस्तराम से पलोडी के गश्त पर थी, तभी नक्सलियों ने उसे निशाना बनाया। आईईडी ब्लास्ट के बाद मौके पर एक्सट्रा फोर्स भेजी गई है। अभी मौके पर फायरिंग की सूचना नहीं है।

इससे पहले 7 मार्च को नक्सलियों ने ...

इससे पहले 7 मार्च को नक्सलियों ने ...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के जवानों को निशाना बनाने की ये दूसरी घटना है। इससे पहले 7 मार्च को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रावघाट के नजदीक आईईडी विस्‍फोट किया था, जिसमें बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे। ये जवान 134वीं बटालियन के थे। ये विस्फोट नक्‍सल विरोधी अभियान के तहत चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ था।

 नक्‍सलियों ने जमकर उत्‍पात मचाया था

नक्‍सलियों ने जमकर उत्‍पात मचाया था

वहीं 6 मार्च को में नक्‍सलियों ने जमकर उत्‍पात मचाया था। नक्‍सलियों ने जहां कई यात्री वाहनों को आग के हवाले कर दिया। नक्‍सलियों ने तीन ट्रक और तेलंगाना RTC की 2 बसों को आग के हवाले कर दिया था। इतना ही नहीं एक युवक को गोली भी मार दी जिससे उसकी मौत हो गई थी। (तस्वीर में मौके पर मौजूद जवान)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+