ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी: 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए सीएम CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार
रायपुर, 7 सितंबर। ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ कथित भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद नंद कुमार बघेल को रायपुर की एक अदालत में पेश किया गया। नंद कुमार के वकील गजेंद्र सोनकर ने बताया कि अदालत ने कथित तौर पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पिता की गिरफ्तारी पर सीएम भूपेश बघेल की अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी लेकिन बीते दिनों एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने कहा था कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, भले ही वह मेरे पिता ही हों।

Recommended Video
86 वर्षीय नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करते हुए कहा था, 'मैं भारत के सभी ग्रमीणों से उनुरोध करता हूं कि वह ब्राह्मणों को अपने गांव में प्रवेश ना करने दें। मैं दूसरे समुदायों से भी बात करूंगा ताकि उनका (ब्राह्मणों) का बहिष्कार किया जा सके। उन्हें वोल्गा नदी के तट पर वापस भेजने की जरूरत है।' उनके इस बयान से सवर्ण समुदाय काफी नाजार हुआ था जिसके बाद नंद कुमार के खिलाफ डीडी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्द कराई गई।
यह भी पढ़ें: तीजा-पोरा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, आयोजन में झूम उठे सीएम
सीएम भूपेश बघेल के पिता पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने धारा 153-ए (समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (1) (बी) (तनाव बढ़ाने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है। पिता के बयान पर सीएम बघेल ने कहा था, पिता होने के नाते उनका सम्मान करता हूं लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में मेरी जिम्मेदारी है कि समाज के सभी वर्गों के बीच में समरसता और भाईचारा बना रहना चाहिए। अगर कोई राज्य की शांति को भंग करने की कोशिश कराता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनकी सरकार सब के लिए खड़ी है और कानून से ऊपर कोई नहीं है भले ही वह व्यक्ति उनके 86 वर्षीय पिता हों। सीएन ने आगे कहा, मेरे पिता नंद कुमार बघेल द्वारा एक विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की गई है। सांप्रदायिक शांति भंग की गई, उनके बयान से मैं भी दुखी हूं।












Click it and Unblock the Notifications