सीएम बघेल ने राहुल गांधी के डंडे वाले बयान को ठहराया सही, कहा-पीएम का विदेश जाना तो बंद ही हो गया

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डंडे से मारने के बयान पर सियासत गर्मा गई है, हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने जहां डंडे से मारने की बात करने वाले राहुल गांधी के बारे में कहा है कि उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के बयान को बिल्कुल सही ठहराया है।

सीएम बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा

तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद गुरुवार देर रात राजधानी रायपुर पहुंचे सीएम बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा है, हमारे पीएम का इस समय विदेश जाना तो लगभग बंद ही हो गया है,नहीं तो वो हमारे बहुराष्ट्रीय प्रधानमंत्री थे, देश में कम विदेश में ज्यादा रहते थे, जब से अमित शाह ने सीए और एनआरसी की बात कही है तब से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, बाहर से जो अतिथि आते थे उनका भी आना बंद हो गया है।

'70 साल में जो बनाया उसे बेच रही है भाजपा'

जो हालात है उसमें अब क्या कहा जा सकता है, ये लोग बोलते हैं 70 साल में क्या किया, तो मैं बता दूं कि हमारे नेताओं ने 70 साल में जो किया है उसे बेचने का काम भाजपा कर रही है। चाहे रेल हो या फिर एयर इंडिया। नहीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ शौचालय बनवाए हैं। बेचने के लिए फिर रहता क्या।

पीएम मोदी पर दिया आपत्तिजनक बयान

पीएम मोदी पर दिया आपत्तिजनक बयान

मालूम हो कि राहुल गांधी ने हौज काजी में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी की थी, उन्होंने कहा था कि ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है, 6 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा, हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+