Chhattisgarh News: जापान में मुख्यमंत्री श्री साय ने की असाकुसा मंदिर में पूजा, छत्तीसगढ़ की जनता की समृद्धि की कामना
जापान की यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टोक्यो के असकुसा मंदिर में प्रार्थना की, छत्तीसगढ़ के नागरिकों की समृद्धि की कामना की। इस यात्रा का उद्देश्य वैश्विक निवेश के अवसरों को बढ़ाना है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। टोक्यो का यह सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है और यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी झलकता है।













Click it and Unblock the Notifications