घर बैठे बोर्ड परीक्षा देंगे 12वीं के छात्र, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की गाइडलाइन

रायपुर, 23 मई। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में कक्षा 12 की परीक्षा ओपन बुक प्रारूप में आयोजित की जाएगी। इसका मतलब ये है कि छात्रों को परीक्षा केंद्र नहीं जाना होगा और वो घर बैठकर ही उत्तर पुस्तिकाएं लिखेंगे। छत्तीसगढ़ बोर्ड के सचिव वीके गोयल ने इस बात की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि 1 जून से 5 जून 2021 तक होंगी। उन्‍होंने बताया कि प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्‍तिका 1 जून से 5 जून तक वितरित की जाएगी। छात्रों को प्रश्न पत्र प्राप्त होने के पांच दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करनी होंगी।

Recommended Video

    CGBSE 12th Board Exam 2021: Chhattisgarh Board का फैसला, घर से होंगे बोर्ड एग्‍जाम | वनइंडिया हिंदी
    घर बैठकर परीक्षा दे सकेंगे 12वीं के छात्र, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की गाइडलाइन

    उदाहरण के तौर पर अगर किसी छात्र ने 1 जून को प्रश्‍न पत्र और उत्तर पुस्‍तिका लिया है तो उसे 5 जून तक जमा करना होगा। वैसे ही किसी ने 5 जून को लिया है तो उसे 10 जून तक जमा करना होगा। कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ सरकार ने ये फैसला लिया है। आपको बता दें कि इस साल कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए 2 लाख 90 हजार छात्रों ने अपना रजिस्‍ट्रेशन कराया है। वीके गोयल ने बताया कि छात्र अगर डाक द्वारा उत्तर पुस्‍तिकाएं भेजते हैं तो उसे स्वीकार नहीं की जाएंगी।

    सेंटर जाकर खुद छात्रों को लेना होगा पेपर और खुद ही जाकर जमा करना होगा

    दिशा निर्देश के मुताबिक एग्‍जाम सेंटर पर छात्र खुद जाकर प्रश्‍नपत्र लेंगे और खुद ही जमा करने जाएंगे। इस दौरान छात्रों को सेंटर पर रखे एक रजिस्‍टर पर साइन भी करना होगा। आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में 10 वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दिए गए थे। उस वक्‍त 12वीं की परीक्षाएं टाल दी गई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+