जानिए छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल
Recommended Video

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 12 नंवबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। वहीं 11 दिसंबर परिणाम आएगा। यानी इस दिन राज्य में नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ में किसकी कितनी सीटें
छत्तीसगढ़ में कुल 90 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त चुनाव ओपी रावत ने कहा कि सभी उम्मीदवारों के हलफनामे के नियमों में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक बदलाव किया गए हैं।
छत्तीसगढ़ का पहला चरण
इसमें नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान होगा
नोटिफिकेशन : 16 अक्टूबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 23 अक्टूबर
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 24 अक्टूबर
नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख : 26 अक्टूबर
वोटिंग : 12 नवंबर
कुल सीटें : 18
छत्तीसगढ़ का दूसरा चरण
कुल सीटें : 72
नोटिफिकेशन : 26 अक्टूबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 2 नवंबर
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 3 नवंबर
नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख : 5 नवंबर
वोटिंग : 20 नवंबर

छत्तीसगढ़ का सियासी समीकरण
छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। 2013 में विधानसभा चुनाव बीजेपी को 49, कांग्रेस को 39, बसपा को 1 और अन्य को एक सीट मिली थी। रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी ने पिछले चुनाव में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी।













Click it and Unblock the Notifications