छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 77 बकरियों की मौत
रायपुर: मानसून के आगमन के साथ देश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है, जबकि कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण जानमाल को काफी नुकसान भी हुआ है। ऐसे ही एक हादसे में छत्तीसगढ़ में 77 बकरियों की मौत हो गई, ये बकरियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। ये घटना राजनंदगांव के पटतर गांव की बताई जा रही है।

इसके पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर में भी रविवार को आकाशीय बिजली ने तीन लोगों की जान ले ली थी।रायपुर के नजदीक तिल्दा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए थे। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि खेत में बने झोपड़ी में बारिश के दौरान रूके हुए थे। उसी वक्त आकाशीय बिजली से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications