अमेरिका में महापर्व छठ की धूम, न्यू जर्सी में भारतीय समुदाय के 600 से ज्यादा लोगों ने की पूजा, देखें Video
अमेरिका में महापर्व छठ की धूम, न्यू जर्सी में भारतीय समुदाय के 600 से ज्यादा लोगों ने की पूजा, देखें Video
न्यू जर्सी: Chhath Puja in America: भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी महापर्व छठ की धूम देखने को मिली। अमेरिका के न्यू जर्सी में भी भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 600 से अधिक सदस्यों ने 21 नवंबर को छठ पूजा का अनुष्ठान किया। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 600 से अधिक लोगों ने छठ पूजा का अनुष्ठान न्यू जर्सी के मनालपन झील में किया। वीडियो में यहां का माहौल देखकर बिल्कुल भी ऐसा नहीं लग रहा है, जैसे ये कोई अमेरिका की जगह हो।
Recommended Video
वीडियो में छठ के लोकगीतों की गूंज भी सुनाई दी। छठ पूजा का लोकप्रिय गीत '' पटना के घाट'' वाला गाना बज रहा है। महिलाएं पारंपरिक भारतीय साड़ी में दिख रही हैं।
#WATCH New Jersey, US: Over 600 members of the Indian-American community performed rituals of #ChhathPuja at Lake Manalapan, on 21st November. pic.twitter.com/bu6Bor6UYV
— ANI (@ANI) November 22, 2020
अमेरिका में सैकड़ों भारतीय अमेरिकी श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को सूर्यास्त और शनिवार को सूर्योदय की पूजा कर छठ के सभी नियमों का पालन करते हुए अनुष्ठान को सम्पन्न किया।
छठ चार दिनों का महापर्व होता है। ये भारत में मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस दौरान व्रती डूबते सूर्य और उगते सूर्य को अर्ध्य देती हैं।
इस साल ये पूजा 18 नवंबर से 21 नवंबर तक चला। कोरोना काल में इस बार छठ घाटों पर कोविड-19 के नियमानुसार सोशल डिस्टेंगिंग और मास्क पहनकर लोगों ने पूजा की। अमेरिका में भी जिन महिलाओं ने छठ की पूजा की, वह घाट पर मास्क पहने दिखीं।