Chhath Puja 2020: सूर्य को अर्घ्य अर्पित करके हुआ छठ महापर्व का समापन, देखिए देशभर की तस्वीरें
नई दिल्ली। आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja 2020) के चौथे दिन शनिवार सुबह लोगों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी के साथ चार दिन तक चलने वाले इस पर्व का आज समापन हो गया है। श्रद्धालुओं ने सुबह सुबह ही घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। जिसके बाद उपवास रखने वाले व्रतियों ने छठ मैया का प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ा। आपको बता दें छठ पूजा करने का उद्देश्य जीवन में सूर्यदेव की कृपा पाना है।
Recommended Video
सूर्य की कृपा से आयु और आरोग्य की प्राप्ति होती है। देश के अलग-अलग राज्यों से पूजा के आखिरी दिन की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में किन्नर अखाड़ा के सदस्य अन्य श्रद्धालुओं के साथ छठ पूजा के अनुष्ठान कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में श्रद्धालु नर्मदा नदी में स्नान करने के बाद भगवान सूर्य की प्रार्थना करते हुए।
ये तस्वीर नई दिल्ली की है। कोविड-19 के प्रकोप के बीच सोशल डिस्टैंसिंग अपनाते हुए परिवार छठ पूजा कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नदी के तट पर अनुष्ठान करते हुए भक्त सूर्य देव की प्रार्थना कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ताजमहल के पास यमुना नदी के तट पर छठ पूजा समारोह के दौरान सूर्य भगवान को 'अर्घ्य' दे रही है।
महाराष्ट्र के ठाणे में छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु भगवान सूर्य की पूजा कर रहे हैं।
झारखंड के धनबाद में कोविड-19 महामारी के बीच टब में खड़े होकर भक्त छठ पूजा अनुष्ठान करते हुए।
असम के गुवाहाटी में श्रद्धालु ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर छठ पूजा के अवसर पर प्रार्थना कर रहे हैं।
त्रिपुरा के अग्रतला में श्रद्धालु छठ पूजा के अवसर पर एक तालाब में सूर्य देव की प्रार्थना करते हुए।
Chhath Puja 2020: भगवान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ पूजा का त्योहार