Chhath Puja Songs: गायिका 'देवी' के इन गीतों के बिना अधूरा है छठ का पर्व, सुनिए दिल छू लेने वाले गीत

नई दिल्ली, 09 नवंबर। लोक आस्था के महापर्व 'छठ' के रंग में पूरा उत्तर भारत रंगा हुआ है। सूर्य देवता का यह बेहद ही कठिन व्रत पूरी आस्था के साथ पूरे भारत में अपनी अलौकिक छठा बिखेर रहा है। इस व्रत को काफी संयमित होकर रखना पड़ता है। ये व्रत मानक है प्यार का, तपस्या का, भरोसे का और समर्पण का। मांए अपनों बच्चों की लंबी उम्र और तरक्की के लिए इस कठिन व्रत को रखती हैं।

गायिका देवी के इन गीतों के बिना अधूरा है छठ का पर्व

वैसे छठ पर्व का जश्न तब तक अधूरा है,जब तक उसमें गायिका 'देवी' के सुरों की मिठास ना मिल जाएं। बिहार की मशहूर लोकगायिका 'देवी' के गीतों की गूंज बिहार से लेकर पूरे सोशल मीडिया पर गूंज रही हैं। अपनी मधुर आवाज और स्वरों की शुद्धता के जरिए भोजपुरी गायिकी को एक अलग ही मुकाम देने वाली सिंगर 'देवी' का जन्म छपरा में हुआ था। बिहार का गौरव कही जाने वाली 'देवी' को उनके शालीन संगीत के लिए जाना जाता है। भोजपुरी, हिंदी, मैथिली और मगही भाषाओं में गाने वाली 'देवी' के 50 से ज्यादा एलबम आ चुके हैं।

यहां देखें मशहूर भोजपुरी सिंगर 'देवी' का Exclusive Interview

गायिका देवी के इन गीतों के बिना अधूरा है छठ का पर्व

भोजपुरी गीतों में बढ़ती अश्लीलता के बीच में 'देवी' ने श्रोताओं को एक स्वच्छ, स्वस्थ और कर्णप्रिय संगीत से रूबरू कराया है और एक अलग मुकाम हासिल किया है। छठ के खास मौके पर हम यहां लाएं हैं आपके लिए सिंगर 'देवी' के कुछ मशहूर गीत, जिनके जरिए आप छठ पर्व के जश्न में चार चांद लगा सकते हैं।

यहां हैं सिंगर 'देवी' के गीत

आपको बता दें कि बहुत सारे सोशल वर्क करने वाली गायिका 'देवी' इन दिनों उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक आश्रम चला रही हैं, जहां लोगों को संगीत और ध्यान-योग की शिक्षा दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+