आस्था या चुनावी दांव: दिल्ली में छठ की सरकारी छुट्टी आज

दिल्ली। आस्था के महापर्व 'छठ' की छटा से केवल बिहार ही नहीं बल्कि दिल्ली भी जगमगा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी इन दिनों लाखों पूर्वांचली छठ मइया की पूजा करते दिखायी पड़ रहे हैं। जिसके मद्देनजर दिल्ली सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर आज छठ पूजा के मौके पर शहर में सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद सारे पूर्वाचंलियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Chhath declared public holiday in Delhi Today

आपको बता दें कि बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में बीजेपी नेताओं ने सोमवार को मुख्य सचिव डी एम स्पोलिया से मुलाकात कर छठ पूजा के मौके पर सरकारी छुट्टी की घोषणा करने की मांग की थी। जिसको मानते हुए मंगलवार को दिल्ली सरकार ने बुधवार को छठ के उपलक्ष्य पर सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया।

दिल्ली में छठ की सरकारी छुट्टी आज

जिसके बाद राजनैतिक समीक्षकों ने इसे सियासी दांव से जोड़ दिया है। उनका कहना है कि बीजेपी सरकार ने ऐसा वोटरों को लुभाने के लिए किया है क्योंकि दिल्ली में अभी भी सिंहासन खाली ही है और ऐसे आसार दिख रहे हैं कि बीजेपी को सरकार बनाने का मौका मिल सकता है और अगर ऐसा नहीं भी होता है और दिल्ली में फिर से चुनाव होते हैं तो भी बीजेपी अपने इस कदम से इलेक्शन में फायदा उठा सकती है।

खैर यह तो एक बहस है जो कि तर्क-वितर्कों के साथ चलती रहेगी लेकिन यह बात तो सही ही है कि जो काम पिछले साल शीला दीक्षित की सरकार ने नहीं किया था वो काम इस बार बीजेपी सरकार ने कर दिया।

आस्था या चुनावी दांव

गौरतलब है कि पिछले साल तत्कालीन दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित से बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आग्रह किया था कि वो दिल्ली में बिहार की तरह छठ पूजा पर एक दिन के लिए सरकारी अवकाश घोषित करें, जिसे शीला दीक्षित से सिरे से नकार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+