चेतन भगत ने कांग्रेस का बनाया अप्रैल फूल, जानिए मामला
नई दिल्लीः जाने-माने लेखक चेतन भगत रविवार को एक ट्वीट के कारण चर्चा में आ गए। चेतन भगत ने ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने की बात कही थी। इस पर काकी यूजर ने कमेंट किए। कई यूजर्स से चेतन भगत के इस ट्वीट के बाद उनकी आलोचना की तो वहीं कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की।
रविवार को को चेतन भगत ने ट्विटर पर लिखा था, 'अब और नहीं सह सकता। देश को ठीक करने की जरूरत है। कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहा हूं। कर्नाटक कैंपेन में समर्थन करूंगा। राहुल गांधी के साथ बेहतर भारत बनाऊंगा। इस बड़े कदम के लिए आपके शुभकामनाओं की जरूरत है। डिटेल्स यहां है...'
इस बाद डिटेल्स में जो लिंक दिया गया था, उसमें वीकिपीडिया का एक लिंक दिया गया जिसमें बताया गया था कि आज अप्रैल फूल डे है। बता दें, चेतन भगत ने ये बात मजाक में कही थी। लेकिन चेतन भगत के इस मजाक पर कई लोगों ने उन्हें सलाह देनी शुरू कर दी।
एक यूजर ने लिखा-आपकी अगली किताब के लिए सलाह दे रहा हूं- जिंदगी की सबसे बड़ी गलती। वहीं एक दूसरे यूजर लिखते हैं- रे नहीं, ये स्वीकार्य नहीं है। राहुल गांधी के साथ बेहतर भारत बनाएंगे. अप्रैल फूल !
यह भी पढ़ें- सुब्रमण्यम स्वामी का विवादित बयान, कहा- वो सिर्फ पाक के लिए महबूबा, भारत के लिए नहीं