केरल बाढ़: मदद या मजाक, बाउंस हुए 3.26 करोड़ के चेक

नई दिल्ली। अगस्त 2018 में केरल में आए बाढ़ में 350 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई। इस बाढ़ त्रासदी में अरबों का नुकसान हुआ था। देश-विदेश के लोगों ने केरल की इस महात्रासदी में बाढ़ पीड़ितों की मदद की। सरकार ने भी लोगों की आर्थिक तौर पर सहायता की। लेकिन ताजा आंकड़ों से चौंकाने वाले खुलासे हुए है। सहायता के नाम पर लोगों के साथ मजाक किया गया। मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड से लोगों को मदद के तौर पर दी गई 3.26 करोड़ राशि के चेक बाउंस हो गए। केरल के कासरगोड के विधायक एनए नेलीकुन्नु ने इसे लेकर विधानसभा में सवाल उठाए हैं। उन्होंने जो आंकड़े पेश किए उसके मुताबिक केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहत कोष से 3.26 करोड़ राशि के 395 चेक बांउस हो गए।

 Cheques, Demand Drafts Worth Rs 3.26 Crore Given for Kerala Flood Relief Bounced

ताजा आंकड़ों के मुताबिक मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड में 30 नवंबर 2018 तक 2,797.67 करोड़ का फंड जमा हुआ.। इसमें ऑनलाइन से 260.45 करोड़ और चेक से 2,537.22 करोड़ रुपए जमा किए गए। ताजा आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 3226.21 करोड़ रुपए जमा कराए गए जबकि 1199.69 करोड़ रुपए का सरकारी खर्च दिखाया गया। आपको बता दें कि केरल में आई बाढ़ की भीषण त्रासदी के चलते अरबों का नुकसान हुआ था। मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया और दूरसंचार के जरिए लोगों को केरल की मदद के लिए आगे आने की अपील की थी। सेलिब्रिजीट से लेकर आम लोगों ने खूब बढ़-चढ़कर केरल के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया था।

क्यों बाउंस हुए चेक
चेक बाउंस होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे संबंधित खाते में धनराशि की कमी के कारण चेक बाउंस हो सकता है या फिर हस्ताक्षर न मिलने से , चेक में कुछ बदलाव होने से या चेक पुराना होने या सीज हुए खाते के कारण चेक को बाउंस हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+