बेटों की फीस जमा करने को कहा तो सोती हुई पत्नी का सिर फोड़कर फरार
बेटों की फीस जमा करने को कहा तो सोती हुई पत्नी का सिर फोड़कर, फरार
चेन्नई। चेन्नई में एक शख्स ने पत्नी का सिर पत्थर से कुचल दिया और फरार हो गया। 47 साल की महिला बुरी तरह से घायल हुई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेन्नई के इक्काथुथंगल में रहने वाले इस जोड़े का शुक्रवार रात को आपस में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सोती हुई पत्नी के सिर को शख्स ने पत्थर से कुचल दिया।
आरोपी मोहन एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शुक्रवार रात को वो घर लौटा तो पत्नी भुवनेश्वरी से उसका झगड़ा हो गया। दोनों के दो बच्चे हैं जो कॉलेज में पढ़ते हैं। बच्चों की फीस जमा करने को लेकर दोनों के बीच बहस हुई जो इस हद तक बढ़ गई।
'सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा उठाने में मोदी को शर्म नहीं आती'
पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को मोहम शराब पीकर आया था, भुवनेश्वरी ने जब बच्चों की फीस के लिए पैसे मांगे तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। भुवनेश्वरी सोने चली गई तो उसने पत्थर उठाया और उसके सिर पर कई वार किए। मां के चीखने की आवाज सुन बेटे दौड़े तो मोहन फरार हो गया। दोनों बेटे उसको लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए चोरी किए 26 लाख कैमरे, गिरफ्तार