KISS देने के लिए गर्लफ्रेंड ने रखी अजीब शर्त, बुर्का पहनकर निकल पड़ा ब्वॉयफ्रेंड, फिर जो हुआ वो...
चेन्नई। वैलंटाइंस डे पर एक 22 साल के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से एक किस मांग लिया, लेकिन गर्लफ्रेंड ने उससे कहा कि किस तो उसको कमाना पड़ेगा। लड़के ने पूछा कैसे तो लड़की ने उसके सामने शर्त रख दी- रोयापेट्टाह से मरीना तक बुर्का पहनकर जाना होगा। वहां वह उसके इनाम के साथ इंतजार करेगी। आईटीआई में पढ़ने वाले शक्तिवेल ने आव देखा न ताव, बुर्का पहना और निकल लिया। सकी चाल देखकर लोगों को उस पर शक हो गया और जब उन्होंने उसे रोककर पूछताछ की, तो उसका झूठ पकड़ा गया। जिसके बाद उन्होंने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस के आने के बाद जब लड़के ने बुर्का पहनने की वजह बताई तो लोग हैरान रह गए।
जानकारी के मुताबिक ये घटना चेन्नई में रहने वाले 22 साल के ITI स्टूडेंट शक्तिवेल के साथ मंगलवार (19 फरवरी) रात को हुई। लड़का बुर्का पहनकर शहर के रोयापेट्टा इलाके से गुजर रहा था। इसी बीच उसकी चाल और मर्दों वाली चप्पल देखकर लोगों को उस पर शक हो गया। इसके बाद सच्चाई जानने के लिए जब वे उसके करीब पहुंचे तो उसका राज खुल गया और लोगों ने उसे चोर समझकर पहले उसकी जमकर धुनाई की, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ के दौरान लड़के ने चोर होने की बात से इनकार कर दिया और बुर्का पहनने के पीछे चौंकाने वाली कहानी बताई। लड़के का कहना था कि उसने ये काम अपनी गर्लफ्रेंड के कहने पर किया था।
लड़के के मुताबिक वेलेटाइन्स डे के मौके पर जब उसने अपनी गर्लफ्रेंड से किस देने के लिए कहा तो लड़की ने उसकी डिमांड पूरी करने के लिए उसके सामने एक शर्त रख दी। लड़की ने उससे कहा, मैं तुम्हें इसी शर्त पर किस दूंगी, जब तुम रोयापेट्टा से मरीना बीच तक बुर्का पहनकर आओगे। जिसके बाद किस के लालच में लड़का शर्त पूरी करने के लिए तैयार हो गया। इस दौरान जब वो रास्ते में था तो अपनी अजीबोगरीब चाल और आदमियों जैसी चप्पल पहनने की वजह से पकड़ा गया। लोगों को लगा कि वो कोई चोर है और चोरी करने के इरादे से भेष बदलकर कहीं जा रहा है। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उससे इसकी वजह पूछी, वो खुद को निर्दोष बता रहा था, लेकिन ऐसा करने की वजह नहीं बता सका। जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया।