Tomato Price: इस शहर में 14 रुपये किलो मिल रहा टमाटर, जल्द ही 5 रुपये पर आएगा
Tomato Price in Mysore : पिछले दो महीने से टमाटर का भाव 150 से 300 रुपये प्रति किलो होने के चलते लोगों के घर का बजट बिगड़ने लगा था। कई लोग तो सब्जी के स्वाद से समझौता करते हुए टमाटर खाना ही छोड़ दिया था। लेकिन अब टमाटर का भाव बहुत तेजी से गिरने लगा है। अधिकांश लोग अब टमाटर खरीदते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन देश में एक ऐसा भी शहर है जहां 14 रुपये प्रति किलो टमाटर मिल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह 5 रुपये प्रति किलो पर चला जाए।
दरअसल, कर्नाटक के मैसूर में टमाटर का भाव एकदम से नीचे चला गया है। यहां आप 1 किलो टमाटर 14 रुपये में खरीद सकते हैं। उम्मीद है कि कुछ दिनों में टमाटर का भाव 5 रुपये प्रति किलो तक आ सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मैसूरु एपीएमसी के सचिव एमआर कुमारस्वामी ने बताया कि पिछले हफ्ते, टमाटर की औसत कीमत 18 रुपये से 20 रुपये प्रति किलोग्राम थी क्योंकि आपूर्ति में सुधार हुआ है। बाजार सूत्रों ने कहा कि पिछले महीने की तुलना में वस्तुओं की आपूर्ति में दो से तीन गुना सुधार हुआ है, जिससे उनकी कीमतों में भारी गिरावट आई है।

दिल्ली में भी 40 से 50 रुपये प्रति किलो पर आया टमाटर
दिल्ली में भी टमाटर के खुदरा भाव गिरे हैं। अभी दिल्ली में सभी जगह 40 से 50 रुपये प्रति किलो टमाटर मिल रहे हैं। लोग अब जमकर खरीदारी कर रहे हैं। काफी दिनों बाद गृहणियां टमाटर देखते खुश नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications