एलफिंस्टन ब्रिज के बाद अब मुंबई के चर्नी रोड ब्रिज पर हादसा, 2 घायल
मुंबई। मुंबई के एलफिंस्टन फुटओवर ब्रिज हादसे को अभी पंद्रह दिन भी नहीं हुए थे कि शनिवार देर रात मुंबई के चर्नीरोड स्टेशन के पास स्थित फुटओवर ब्रिज पर का एक हिस्सा गिरने से 2 लोग घायल हो गए। इस पुल के मरम्मत के लिए कुछ दिन ही पहले आंदोलन किया गया था। चर्नीरोड स्टेशन के पास पुल का कुछ हिस्सा गिरने से लोगों में काफी आक्रोश भी है।

आखिरकार देर रात पुल का कुछ हिस्सा गिरने के बाद दो लोग घायल हो गए। यह पुल काफी दिनों से जर्जर अवस्था में था जिसके मरम्मत का काम जारी था। मरम्मत काम के दौरान ही पुल का एक हिस्सा गिरने से पुल एक तरफ झुक गया है। स्थानिक नागरिकों द्वारा बार बार शिकायत करने के बाद इस पुल का मरम्मत का काम शुरू किया गया था।
यह पुल का कुछ हिस्सा शनिवार की रात 8:30 से 9 बजे के दौरान गिरा था। नुक्कडनाटक द्वारा इस पुल की मरम्मत के लिए आंदोलन किया गया था। अभी हाल ही एलफिन्स्टन ब्रिज में अफवाह के चलते काफी लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस जर्जर पुल को बनवाने के लिए़आंदोलन किया गया था। मरम्मत कार्य के दौरान ही पुल का कुछ हिस्सा गिरना प्रशासन की पोल खोलते हुए नजर आता है।












Click it and Unblock the Notifications