सोशल मीडिया पर छाई मासूमों की चप्पल सेल्फी, बॉलीवुड सितारे भी कर रहे तारीफ

नई दिल्ली। आज के समय में कोई भी चीज मिनटों में वायरल हो जाती है। कई बार ऐसा ही कुछ वायरल समाज की सच्चाई दिखाकर मन को दुखी कर देता है तो कई बार दिल खुश कर देता है। ऐसी ही एक दिल खुश कर देने वाली तस्वीर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मानो छा गई। ये तस्वीर ग्रामीण नन्हें बच्चों की है जिनके पास स्मार्टफोन तो नहीं है लेकिन इससे सेल्फी लेने की खुशी उन्होंने खुद ढूंढ ली है। तस्वीर में एक बच्चा चार दोस्तों के साथ मुस्कुराकर सेल्फी लेता दिख रहा है लेकिन अजीब बात ये है कि सेल्फी के लिए उसके हाथ में कोई मोबाइल नहीं बल्की उसकी चप्पल है। फोटो देखकर लगता है कि बिना फोन के एक काल्पनिक सेल्फी खींचने के वास्तविक आनंद को इन बच्चों ने मानो जी लिया हो।

लोगों ने की जमकर तारीफ

बच्चों की इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। किसी ने कहा कि खुशी के लिए पैसों की जरूरत नहीं होती तो किसी ने कहा- सच्ची मासूमियत। एक अन्य यूजर ने बड़ी शानदार तरीक से शायरी में लिखा- खुशी ढूँढ ही लेते हैं हम जीवन के हर पल ...फर्क नहीं पड़ता, हाथ में एप्पल हो या चप्पल...। फोटो को अब तक कई बार शेयर किया जा चुका है।

सितारों को भी खूब पसंद आई बच्चों की चप्पल सेल्फी

बच्चों की चप्पल सेल्फी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फिल्म स्टार्स को भी खूब पसंद आई। बोमन ईरानी, अतुल कस्बेकर और अनुपम खेर जैसे सितारों ने इस फोटो से काफी प्रभावित होकर इसके अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। सितारों द्वारा शेयर किए जाने के बाद से ये तस्वीर और भी अधिक वायरल हो गई।

तस्वीर पर क्या बोले अनुपम खेर और बोमन ईरानी?

इस तस्वीर को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए अनुपम खेर मे लिखा- चीजें उन लोगों के लिए बेहतरीन हो जाती हैं जो चीजों को बेहतरीन तरीके से देखते हैं। इसके अलावा बोमन ईरानी ने लिखा- आप तब ही खुश हो सकते हैं जब आप खुश दिखना चाहते हैं। मझे यकीन है कि ये सेल्फी सबसे अधिक लाइक पाने के लायक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+