Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

1 अक्टूबर से हुए ये 7 बड़े बदलाव, सबका कनेक्शन सीधे आपकी जेब से

पेट्रोल-डीजल के रोजाना बढ़ते दामों के बीच सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों के भी रेट बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा सीएनजी के दामों में भी बढ़ोत्तरी की गई है। सरकार के फैसलों के बाद अक्टूबर में और किन-किन चीजों के दामों में बढ़ोतरी हुई है और कहां आपको मिली है राहत, जानिए

Business

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के रोजाना बढ़ते दामों के बीच सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों के भी रेट बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा सीएनजी के दामों में भी बढ़ोत्तरी की गई है। सरकार के फैसलों के बाद अक्टूबर में और किन-किन चीजों के दामों में बढ़ोतरी हुई है और कहां आपको मिली है राहत, जानिए-

लेनदेन शुल्क नहीं लेगा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज

लेनदेन शुल्क नहीं लेगा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 1 अक्टूबर को कमोडिटी डेरिवेटिव्स में कारोबार शुरू कर रहा है और उसने पहले साल के लिए कमोडिटीज मार्केट ऑपरेशंस पर लेनदेन शुल्क छोड़ने का फैसला किया है। बीएसई 1 किलो सोने और 30 किलो चांदी में कमोडिटी डेरिवेटिव में कारोबार शुरू करेगा।

इन स्कीमों पर मिलेगा अधिक ब्याज

इन स्कीमों पर मिलेगा अधिक ब्याज

केंद्र सरकार ने छोटी सेविंग डिपॉजिट स्कीमों पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। ये ब्याज दरें अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए बढ़ाई गईं और 1 अक्टूबर से लागू होंगी। स्कीम लागू होने से आपको सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ, किसान विकास पात्र, सीनियर सिटिजन, सेविंग अकाउंट, सावधि जमा और रेकरिंग डिपॉजिट में 0.40 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा।

महंगी हुई रसोई गैस

महंगी हुई रसोई गैस

जहां सेविंग्स में आपको ज्यादा ब्याज मिल रहा है, वहीं एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत में 2.89 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है और बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 59 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हुआ है। सिलेंडर के दाम बढ़ने से सब्सिडी वाला सिलेंडर 502.40 रुपये और बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 879 रुपये हो गई है।

सीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी

सीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी

गैस सिलेंडर के बाद सीएनजी के दाम भी बढ़ाए गए हैं जो रविवार आधी रात से लागू हो गए हैं। दिल्ली में 1.70 रुपये और नोएडा में 1.95 रुपये प्रति किलो गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की गैस अब दिल्ली में 44.30 रुपये प्रति किलो और नोएडा-ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद में ये दाम 51.25 रुपये प्रति किलो है।

कॉल ड्रॉप पर ट्राई लगाएगी जुर्माना

कॉल ड्रॉप पर ट्राई लगाएगी जुर्माना

कॉल ड्रॉप की समस्या को खत्म करने में नाकाम टेलीकॉम कंपनियों पर अब इसके लिए जुर्माना लगेगा। टेलीकॉम नियामक ट्राई अब कॉल ड्रॉप होने पर कंपनियों से जुर्माना वसूलेगी। नए पैरामीटर तय किए गए हैं जो 1 अक्टूबर से लागू हो गए हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग होगी महंगी

ऑनलाइन शॉपिंग होगी महंगी

जीएसटी कानून के तहत टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (TDS) और टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) के प्रावधान आज से लागू हो जाएंगे। ई-कॉमर्स कंपनियों को टीसीएस कलेक्शन के लिए उन सभी प्रदेशों में रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जहां उसके सप्लायर्स हैं।

बैंक ने बढ़ाई दरें, महंगा होगा लोन?

बैंक ने बढ़ाई दरें, महंगा होगा लोन?

पंजाब नेशनल बैंक ने छोटी और लंबी अवधि के लोन पर एमसीएलआर दरें बढ़ा दी हैं। दोनों लोन पर दरें 0.2 फीसदी बढ़ाई गई हैं जिससे ऑटो और पर्सनल लोन महंगा हो सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+