चंद्रयान-3 की सफलता से 2024 चुनाव में BJP को कितना फायदा? आसान भाषा में समझें यहां
Lok Sabha Election 2024: चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग से पूरे देश में खुशी की लहर है। लोग खुद को भारतवासी होने पर गर्व कर रहे हैं। 23 अगस्त की शाम को इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग करवाकर पूरी दुनिया में खुद का लोहा मनवा दिया। हमारे वैज्ञानिकों ने साबित कर दिया कि भारत के लोगों में कितनी क्षमता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी खुश दिखे। उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई दी और साथ में अपना संबोधन भी दिया। पीएम के संबोधन के बाद ही इसपर राजनीति तेज हो गई। भाजपा-कांग्रेस में क्रेडिट लेने की होड़ लग गई।
हालांकि, चंद्रयान-3 का सारा श्रेय वैसे हमारे वैज्ञानिकों को जाना चाहिए और इसपर सियासत करना सही नहीं होगा। लेकिन, फिर भी भाजपा ने जहां वैज्ञानिकों के साथ-साथ इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया है तो वहीं कांग्रेस इसके लिए पंडित नेहरू का नाम ले रही है। तो चलिए इस सियासत के बीच आज हम बताएंगे कि क्या चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से पीएम मोदी को 2024 के लोकसभा चुनाव में कितना फायदा होने जा रहा है। नीचे पढ़ें पूरा विश्लेषण...

चंद्रयान-3 से 2024 चुनाव में BJP को कितना फायदा?
जी हां चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग से भारतीय जनता पार्टी को फायदा होना तय है। क्योंकि 26 फरवरी 2019 को जब भारत ने पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक किया था इसका सीधा फायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला था। 2019 के चुनाव में इस सर्जिकल स्ट्राइक को खूब भुनाया गया था। लोगों ने भी इसे पीएम मोदी के नेतृत्व की सफलता माना। फिर मतदान के समय लोगों ने जमकर वोट किया। बता दें कि साल 2019 में एनडीए को 353 सीटें मिल गई थी जो कि 2014 से भी 17 सीटें अधिक थी। बता दें 2014 में एनडीए को 336 सीटें मिली थीं।
पीएम मोदी को क्रेडिट मिलना तय
इसरो के मिशन को लेकर हो रही राजनीति पर एक राजनीतिक विशेषज्ञ ने कहा कि वैज्ञानिकों के ऐसे कार्यक्रम निरंतरता में चलते हैं। निश्चित रूप से हम इसरो की स्थापना का क्रेडिट पंडित जवाहरलाल नेहरू को देते हैं। आर्यभट्ट और भास्कर की लॉन्चिंग का क्रेडिट हम इंदिरा गांधी को देते हैं। परमाणु परीक्षण का क्रेडिट अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी को दिया था। इसी तरह आज अगर चंद्रयान-3 सफल हुआ है, तो इसमें पीएम मोदी का योगदान भी है। इसमें कोई पार्टी नहीं कह सकते हैं कि हमने किसी भी मिशन पर किसी तरह की राजनीति नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications