Chandrayaan 3 Lunar Orbit में पहुंचा, चांद की सतह को कब चूमेगा चंद्रयान? ISRO ने शेयर किया अपडेट

Chandrayaan 3 Lunar Orbit में पहुंच चुका है। भारत का चंद्रयान चांद की सतह को कब चूमेगा? इस बारे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बड़ा अपडेट शेयर किया है।

चंद्रयान पर ISRO ने जो अपडेट शेयर किया है इसके अनुसार, चंद्रयान सफलतापूर्वक अपनी यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसरो के अनुसार, अगस्त के दूसरे हफ्ते में चंद्रयान चांद की सतह पर सॉफ्ट लैडिंग कर सकता है।

Chandrayaan 3 Lunar Orbit

चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान

शनिवार को इसरो ने ट्वीट किया, "चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX), ISTRAC, बेंगलुरु से पेरिल्यून में रेट्रो-बर्निंग का कमांड दिया गया।

आज की रात बेहद अहम

इसरो ने बताया कि अगला ऑपरेशन - चंद्रयान की कक्षा में कमी (reduction of orbit) छह अगस्त के लिए निर्धारित है। भारतीय समयानुसार रात लगभग 23:00 बजे चंद्रयान को चांद के और करीब लाया जाएगा।

दो तिहाई सफर पूरा हो चुका है

इससे पहले इसरो ने शुक्रवार को बताया था कि Chandrayaan 3 ने धरती से चांद की दूरी का दो तिहाई सफर पूरा कर लिया है। चंद्रयान तीन का 14 जुलाई को सफल प्रक्षेपण हुआ था।

मून मिशन पर खगोलविज्ञानी ने क्या बताया

चंद्रयान-3 मिशन पर कर्नाटक के खगोलशास्त्री, प्रोफेसर डॉ. आरसी कपूर ने कहा, "14 जुलाई को इसरो ने चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में लॉन्च किया था और तब से हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं...1 अगस्त को इसरो ने चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में स्थानांतरित कर दिया।"

चांद के करीब आ रहा है चंद्रयान

उन्होंने कहा, चंद्र प्रक्षेपवक्र और आज इसे चंद्र कक्षा में स्थापित किया गया। इसका मतलब है कि अब चंद्रयान की कक्षा में इसकी गति कम करनी होगी। इसकी गति में थोड़ी कमी का मतलब है कि यान चंद्रमा के करीब आ रहा है।

सफलता की पूरी उम्मीद, 23 अगस्त का इंतजार

इस प्रक्रिया में चंद्रयान चंद्रमा के और नजदीक पहुंचेगा। चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश सफल हो जाने पर अब 17 अगस्त तक इंतजार करना होगा। इस समय कक्षा गोलाकार हो जाएगी...23 अगस्त की शाम को टचडाउन की उम्मीद है। हमें उम्मीद है कि इस बार मून मिशन को सफलता जरूर मिलेगी।

चुनिंदा देशों की लीग में शामिल होगा भारत

चंद्रयान-3, भारत का तीसरा मून मिशन है। भारत इसी के साथ अमेरिका, चीन और रूस के बाद चौथा देश बनने की राह पर है, इन देशों के यान चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग कर चुके हैं।

Chandrayaan 3 चांद की सतह पर कब पहुंचेगा

ISRO के अनुसार, चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने में लॉन्चिंग के बाद लगभग 33 दिन लगेंगे। धरती के 14 दिन के बराबर चांद की सतह पर एक दिन होता है। चंद्रयान तीन एक चंद्र दिवस (14 दिन) तक काम करेगा।

250 करोड़ की परियोजना

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ चंद्रयान 250 करोड़ रुपये लागत वाली महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजना है। ISRO के अनुसार, चंद्रयान-3 सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रमा की सतह पर रोवर घूमेगा और चिह्नित जगहों पर वैज्ञानिक प्रयोग भी किए जाएंगे।

2020 में बनी योजना

बता दें कि चंद्रयान-3 को डेवलप करने की शुरुआत जनवरी 2020 में हुई थी। लॉन्च की योजना 2021 में बनी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण मिशन की प्रगति में अप्रत्याशित देरी हुई। चंद्रयान-2 मिशन 2019 में असफल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+