क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Chandrayaan 2: नासा ने जारी की लैंडिंग साइट की तस्वीरें, कहा- विक्रम की हुई थी 'हार्ड लैंडिंग'

Google Oneindia News

Recommended Video

Vikram lander Moon की सतह पर जोर से गिरा था, नासा ने release की Exclusive Photo | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। चांद पर लैंडिंग से ठीक पहले चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का इसरो से संपर्क टूट गया था, इसके बाद से इसरो लैंडर से संपर्क करने की कोशिश में जुटा हुआ था। हालांकि इसमें कामयाबी नहीं मिली थी, लेकिन अब 20 दिनों के बाद अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने लैंडर विक्रम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। नासा ने लैंडिंग साइट की तस्वीरें भी जारी की हैं। नासा ने कहा है कि चंद्रयान-2 के लैंडर की 'हार्ड लैंडिंग' हुई थी, जब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के ऐतिहासिक प्रयास के दौरान उसका संपर्क टूट गया था।

नासा ने जारी की लैंडिंग साइट की तस्वीरें

नासा ने जारी की लैंडिंग साइट की तस्वीरें

नासा ने चांद की सतह की हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें जारी की हैं और बताया है कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई थी। नासा ने लैंडिंग साइट की तस्वीरें जारी की हैं लेकिन लैंडर विक्रम के बारे में पता नहीं चल सका है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, चांद पर रात हो चुकी है, इसके चलते ज्यादातर सतह पर केवल परछाई ही दिख रही है। ऐसे में हो सकता है लैंडर किसी परछाई में छिप गया हो।

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क: पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से की अहम मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चाये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क: पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से की अहम मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

विक्रम की हुई थी हार्ड लैंडिंग

नासा के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की तस्वीरें तब ली थीं जब यह उस जगह से गुजर रहा था जहां विक्रम लैंडर की लैंडिंग हुई थी। नासा अक्टूबर में दक्षिणी ध्रुव से अंधेरा छंटने के बाद एक बार फिर अपने लूनर रिकॉर्नेसा ऑर्बिटर के कैमरे से विक्रम की लोकेशन जानने और उसकी तस्वीरें लेने की कोशिश करेगा। नासा ने कहा है कि विक्रम लैंडर ने 7 सितंबर को चांद की सतह पर सिंपेलियस-एन और मेंजियस-सी क्रेटर के बीच प्लेन पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की थी लेकिन इस दौरान इसरो से इसका संपर्क टूट गया। विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई थी।

चांद की सतह पर लैंडिंग से पहले टूटा था विक्रम से संपर्क

चांद की सतह पर लैंडिंग से पहले टूटा था विक्रम से संपर्क

इसके पहले, इसरो चीफ के. सिवन ने कहा था कि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर ठीक से काम कर रहा है। उन्होंने कहा था कि विक्रम लैंडर से संपर्क नहीं हो सका है। के. सिवन ने कहा कि नेशनल लेवल कमेटी इसका अध्ययन कर रही है कि लैंडिंग के ठीक पहले आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके बाद विक्रम से संपर्क टूट गया था। के. सिवन ने बताया था कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के सभी पेलोड ठीक से संचालित हो रहे हैं।

Comments
English summary
Chandrayaan-2: NASA releases images of landing site, says -lander had a hard landing when it lost contact
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X