क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Chandrayaan 2: 2.1 किमी पहले विक्रम का संपर्क टूटा, PM मोदी ने की ISRO के वैज्ञानिकों की तारीफ

Google Oneindia News

Recommended Video

Chandrayaan-2: Lander Vikram से ISRO का संपर्क टूटा, डाटा का अध्ययन जारी | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 का चांद पर उतरने से ठीक पहले संपर्क टूट गया है। चंद्रमा से ठीक 2.1 किमी पहले चंद्रयान का कम्यूनिकेशन टूट गया है। चंद्रयान 2 से संपर्क टूटते ही इसरो में मायूसी छा गई। वैज्ञानिकों के चेहरे उतर गए। इसरो आंकड़ों का इंतजार कर रहा है। इसरो के चेयरमैन डॉ के सिवन ने कहा कि चांद पर लैडिंग से ठीक पहले 2.1 किमी पर चंद्रयान 2 से संपर्क टूट गया है।

 Chandrayaan 2 Landing: Communication has been lost with lander Vikram 2.1 km from the moons surface,PM Narendra Modi gave a pep talk to the scientists, lauding their efforts and asking them to be courageous.

इसरो में मौजूद पीएम मोदी ने इस कठिन घड़ी में वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया और कहा कि देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है। पीएम ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हमें अपनी यात्रा जारी रखनी है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये कोई छोटा अचीवमेंट नहीं है, देश आप पर गर्व करता है। उन्होंने कहा कि फिर से कम्युनिकेशन शुरू हुआ तो अब भी उम्मीद बची है। उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई, आप लोगों ने विज्ञान और मानव जाति की बहुत बड़ी सेवा की है। पीएम ने कहा कि आप हिम्मत के साथ चलें, मैं और पूरा देश आपके साथ है।

पढ़ें- चंद्रयान 2 के संपर्क टूटा,राहुल गांधी ने की इसरो वैज्ञानिकों की तारीफ, कहा-आपका काम व्यर्थ नहींपढ़ें- चंद्रयान 2 के संपर्क टूटा,राहुल गांधी ने की इसरो वैज्ञानिकों की तारीफ, कहा-आपका काम व्यर्थ नहीं

Comments
English summary
Chandrayaan 2 Landing: Communication has been lost with lander Vikram 2.1 km from the moon's surface,PM Narendra Modi gave a pep talk to the scientists, lauding their efforts and asking them to be courageous.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X