आंध्र प्रदेश सरकार के खिलाफ अब चंद्रबाबू की पत्नी भुवनेश्वरी का 'हल्ला बोल', निकालेंगी 'निजाम गेलावली' यात्रा

आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने जगन मोहन सरकार के खिलाफ अब सड़कों पर अभियान तेज करने का फैसला कर लिया है। इसी कड़ी में टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी अगले हफ्ते से सड़कों पर उतरेंगी।

टीडीपी ने उनकी यात्रा 'निजाम गेलावली' (सच्चाई की जीत होनी चाहिए) के तहत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम तय किए हैं, जिनके जरिए नारा भुवनेश्वरी लोगों से मुलाकात करेंगी।

Nara Bhuvaneshwari

इसके अलावा अपनी यात्रा के दौरान नारा भुवनेश्वरी उन शोक संतप्त परिवारों को भी सांत्वना देंगी, जिन्होंने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन में अपने प्रियजनों को खो दिया। सूत्रों का कहना कि नारा भुवनेश्वरी की इस यात्रा की योजना इस तरह बनाई जा रही है कि वो एक हफ्ते के भीतर दो-तीन अहम जिलों को कवर कर सकें।

आपको बता दें कि टीडीपी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी होने के साथ-साथ, चंद्रबाबू नायडू की पत्नी होने के बावजूद नारा भुवनेश्वरी कभी सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं हुईं। हालांकि अपने पति की गिरफ्तारी के बाद अब नारा भुवनेश्वरी खुलकर मैदान में उतर गई हैं और विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करना शुरू कर दिया है।

चंद्रबाबू नायडू के जेल में जाने के बाद से ही नारा भुवनेश्वरी ने राजामहेंद्रवरम में डेरा डाला हुआ है। यही नहीं, उन्होंने चंद्रबाबू नायडू को अवैध तरीके से हिरासत में रखने के खिलाफ एक दिन की भूख हड़ताल भी की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उन्होंने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया और जगन मोहन सरकार का पुरजोर विरोध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+