चंद्रबाबू नायडू को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से तेलंगाना में टीडीपी को लगा झटका
आंध्र प्रदेश में कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में तेलगू देशम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद टीडीपी की तेलंगाना इकाई असमंजस में नजर रही है।
जिसके चलते टीडीपी के नेता दूसरे दलों में बेहतर विकल्प तलाशने के लिए जा रहे हैं। टीडीपी के जिन दो वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ी है। उनमें पूर्व विधायक रावुला चंद्रशेखर रेड्डी और रेवुरी प्रकाश रेड्डी शामिल हैं।

जहां पूर्व विधायक रावुला चंद्रशेखर रेड्डी बीआरएस में शामिल हो गया है, वहीं रेवुरी प्रकाश रेड्डी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यह तेलंगाना में टीडीपी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह आगामी चुनावों में अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही है।
उधर गोशामहल विधायक टी राजा सिंह ने यह सुझाव देकर भाजपा हलकों में एक दिलचस्प बहस छेड़ दी है कि पार्टी पूर्व मंत्री आले नरेंद्र के भाई आले श्याम को राज्य महासचिव नियुक्त कर सकती है।
पार्टी से निलंबित राजा सिंह ने सिफारिश की है। जिससे भाजपा में अटकलें लगाई जा रही हैं कि विधायक पार्टी को याद दिलाना चाहते हैं कि वह अभी भी गोशामहल टिकट के लिए दावेदार हैं।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी उनके निलंबन को रद्द नहीं करेगी, क्योंकि उन्होंने कर्नाटक चुनावों के दौरान श्री राम सेना की स्थापना करने वाले भाजपा के बागी प्रमोद मुथालिक का समर्थन किया था।












Click it and Unblock the Notifications