पूर्व CM नायडू सब परेशानियों की जड़ नहीं, हर चीज के लिए दोष देना बंद करें : YSRCP से टीडीपी सांसद

Chandrababu Naidu पर वाईएसआर कांग्रेस के आरोपों से बौखलाई उनकी पार्टी TDP ने कहा, सारी परेशानियों को लिए नायडू को दोष देना बंद करें वाईएसआर कांग्रेस नेता।

विजयवाड़ा, 27 जुलाई : Chandrababu Naidu की पार्टी TDP के सांसदों ने वाईएसआरसी नेताओं से कहा है कि हर चीज के लिए नायडू को दोष देना बंद करें। TDP सांसदों ने कहा, आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने के तीन साल बाद भी सत्तारूढ़ वाईएसआर की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री नायडू पर दोषारोपण करना सही नहीं है।

chandrababu naidu

वाईएसआरसी सरकार पर TDP सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू को हर चीज के लिए दोषी ठहराने का आरोप लगाते हुए, पार्टी सांसदों कनकमेडला रवींद्र कुमार और किंजारापु राममोहन नायडू ने कहा, सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) सत्ता में आने के तीन साल बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री पर दोष लगा रही है, जो सही नहीं है।

टीडीपी सांसदों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और साथ ही उनकी पार्टी के सांसद विशेष श्रेणी के दर्जे के लिए केंद्र पर दबाव बनाने और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में अन्य सभी प्रावधानों को पूरा करने में विफल रहे। मंगलवार को नई दिल्ली में कनकमेडला ने कहा कि वित्त मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर लोगों को गुमराह किया। उन्होंने मांग की कि वाईएसआरसी सरकार राज्य के वित्त पर एक श्वेत पत्र जारी करे या तथ्यों को प्रकट करने के लिए विपक्ष के साथ खुली बहस के लिए तैयार हो।

andhra mp finance ministers

राममोहन नायडू ने कहा, YSR कांग्रेस नेता हर चीज के लिए TDP पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में सरकार सभी मोर्चों पर 'विफल' रही है। बकौल टीडीपी, हमने सोचा कि आंध्र प्रदेश से दिल्ली आने के बाद वित्त मंत्री बुगना केंद्रीय मंत्रियों के साथ आंध्र प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे, लेकिन वे सिर्फ नायडू को गाली देने आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+