बिजली कटने पर सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री बोले, पागल हो, पीकर आए हो, हिम्मत कैसे हुई?
बिजली कटने पर जब चंद्रबाबू नायडू से पूछा सवाल तो खो बैठे आपा, पूछा पागल हो क्या, पीकर आए हो।
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू उस वक्त अपना आपा खो बैठे जब वह उपचुनाव के लिए नंदीयला संसदीय क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे थे। मंगलवार को जब जब एक व्यक्ति ने नायडू से बिजली को लेकर सवाल पूछा तो वह उस व्यक्ति पर विफर पड़े।

चंद्रबाबू नायडू जिस वक्त सरकार की उपलब्धियों के बारे में बोल रहे थे। इस दौरान जब वह इस इलाके में बिजली की सप्लाई को लेकर बोल रहे थे तभी एक व्यक्ति ने उनसे इस इलाके में बिजली नहीं आने को लेकर सवाल पूछ दिया। जिसके बाद नायडू उस व्यक्ति पर विफर पड़े और चिल्लाने लगे, उन्होंने कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई इस तरह से बात करने की, मैं यहां एक नेता और मुख्यमंत्री के तौर पर आया हूं, ऐसे में इतने सारे लोगों के सामने तुम्हारी इस तरह से बात करने की हिम्मत कैसे हुई।
यही नहीं चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि यह व्यक्ति वाईएसआर कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि तुम पागल हो क्या, क्या तुमने पी रखी है, क्या तुम्हे वाईएसआर ने भेजा है, मेरी मीटिंग में नहीं आना आज के बाद, अपने घर पर ही रहो।
नायडू नंदीयला में में टीडीपी के नेता भूमा ब्रंह्मानंद रेड्डी के लिए उपचुनाव में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री विवादों में आ चुके हैं, जब जून में उन्होंने नंदीयला के लोगों के साथ एक बैठक की थी ताकि वह अपनी दिक्कतों को सामने रख सके। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर आप मेरे प्रशासन से खुश नहीं हैं तो मेरी सरकार ने जो पेंशन देने का फैसला लिया है उसे मत लीजिए और मैंने जो सड़क बनवाई है उसपर मत चलिए।












Click it and Unblock the Notifications