आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा न देने पर चंद्रबाबू नायडू ने तोड़ा मोदी सरकार से नाता, दो मंत्री देंगे इस्‍तीफा

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने के मुद्दे पर तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने केंद्र की एनडीए सरकार से अलग होने का फैसला कर लिया है। टीडीपी मुखिया और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार में टीडीपी के मंत्री गुरुवार सबुह मंत्री पद से अपना इस्तीफा देंगे।

उल्‍लेखनीय है कि टीडीपी के ज्‍यादातर विधायक और नेता यही चाहते हैं कि उनकी पार्टी बीजेपी से अपने रिश्‍ते तोड़ दे।इसी क्रम में केंद्र में टीडीपी कोटे से मंत्री अशोक गजपति राजू और वाईएस चौधरी गुरुवार सुबह मंत्री पद से इस्‍तीफा देंगे। इसे बीजेपी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि तेलुगू देशम पार्टी के 16 सांसद हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने क्‍या-क्‍या कहा

  • मैंने प्रधानमंत्री को अपने फैसले के बारे में जानकारी देने के लिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
  • आंध्र प्रदेश के साथ अन्याय हुआ है। जिसके चलते हमने केंद्र सरकार में अपने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे का फैसला किया है।
  • केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा नहीं निभाया।
  • हम सत्ता के भूखे नहीं हैं और हमारे दोनों मंत्री कल (गुरुवार) अपना इस्तीफा देंगे।
  • पहले कदम के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल से अलग होने का फैसला किया है।
  • अगला कदम एनडीएन में रहने पर उठाया जाएगा।

क्‍या है नायडू की शिकायत

नायडू की शिकायत है कि पहले भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन फिर उनका कहना था कि सभी राज्यों से ये दर्जा वापस ले लिया जाएगा। उनका दावा है कि ये बात कहे जाने के बाद ही वो स्पेशल पैकेज पर राजी हुए थे। क्योंकि अभी विशेष दर्जा वजूद में है, ऐसे में आंध्र प्रदेश को ये तुरंत मिलना चाहिए।

इस बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को आंध्र के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात की थी और ऐसा बताया गया कि उन्होंने ये साफ कर दिया कि स्पेशल पैकेज दिया जा सकता है लेकिन प्रदेश के विशेष राज्य का दर्जा मिलने का सवाल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+